पूरबिया एक्स. से 17 बोतल शराब जब्त जीआरपी ने की कार्रवाई

सहरसा : शराब कारोबारियों के लिए पूरबिया एक्सप्रेस पहली पसंद बन गयी है. लगातार ट्रेन से शराब की खेप लायी जा रही है. हालांकि जीआरपी की चौकसी से वह जब्त भी हो रही है. लेकिन जितना पुलिस के सहयोग से जब्त हो रहा है. उसका कई गुणा शराब के शौकीन लोगों के बीच शराब पहुंच […]
सहरसा : शराब कारोबारियों के लिए पूरबिया एक्सप्रेस पहली पसंद बन गयी है. लगातार ट्रेन से शराब की खेप लायी जा रही है. हालांकि जीआरपी की चौकसी से वह जब्त भी हो रही है. लेकिन जितना पुलिस के सहयोग से जब्त हो रहा है. उसका कई गुणा शराब के शौकीन लोगों के बीच शराब पहुंच रही है. बुधवार को भी जीआरपी ने पूरबिया एक्सप्रेस से 17 बोतल इंपैक्ट ब्रांड की बोतल जब्त की. हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहे. जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि पूरबिया से शराब की खेप आ रही है. सूचना पर अपने सहकर्मियों के साथ ट्रेन की तलाशी ली तो एक बैग में रखा शराब बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




