मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में इस वर्ष जिले के ऋषि राज का हुआ चयन

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में इस वर्ष जिले के ऋषि राज का हुआ चयन
परिवार सहित जिले में हर्ष सहरसा. बिहार सरकार की प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में इस वर्ष जिले के मिशन कंपाउंड निवासी ऋषि राज का चयन हुआ है. आईआईएम बोधगया जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के कड़े व बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद देश भर में से कुल एक सौ युवाओं को मुख्यमंत्री फेलो के रूप में चुना गया. जिनमें ऋषि राज भी शामिल हैं. ऋषि राज, संजय कुमार सिंह एवं नीतू सिंह के पुत्र हैं व स्व नरसिंह प्रसाद सिंह, स्व गुणेश्वर प्रसाद सिंह, स्व सोन देवी एवं गीता सिंह के पौत्र हैं. उनके पिता संजय कुमार सिंह पंजाब नेशनल बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. वहीं उनके छोटे भाई ऋतु राज भारतीय सूचना सेवा में अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. परिवार की शैक्षणिक व प्रशासनिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सदैव उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया. ऋषि राज ने दिल्ली से लॉ की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद वे सांसदों, कृषि सहकारी समितियों एवं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ पब्लिक पॉलिसी कंसल्टेंट के रूप में कार्य किया है. उन्होंने पूर्व में डॉ सुब्रमण्यम स्वामी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, विधि एवं न्याय मंत्रालय के साथ कार्य करते नीतिगत शोध एवं विधायी विषयों पर भी अपना योगदान दिया है. उन्हें पूर्व में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है. नीति निर्माण एवं प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें इस फेलोशिप के लिए एक सशक्त उम्मीदवार बनाया. बिहार सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रशासन से जोड़कर राज्य में नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवाचार को बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री फेलो के रूप में ऋषि प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी एवं बिहार सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्य करेंगे. साथ ही उन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया से पब्लिक पॉलिसी में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र भी प्राप्त होगा. यह उपलब्धि उनके परिवार एवं जिले के लिए गर्व का विषय है. ऋषि के इस उपलब्धि पर उनके मित्र सोमू आनंद, मोनू झा, राजा रवि, कुणाल कश्यप सहित अन्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




