चढ़ा गरमी का पारा, 41 के पार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

तपिश. गरमी से हलकान हो रहे लोग, भूख के बदले लग रही है प्यास सहरसा : पिछले चार दिनों से तेजी से बढ़ रहा पारा अब छलांगें मारने लगा है. सोमवार को पारे में मानो उबाल ही आ गया. तापमान 42 के करीब तक पहुंच गया. सोमवार की गरमी इस साल के अब तक के […]
विज्ञापन
तपिश. गरमी से हलकान हो रहे लोग, भूख के बदले लग रही है प्यास
सहरसा : पिछले चार दिनों से तेजी से बढ़ रहा पारा अब छलांगें मारने लगा है. सोमवार को पारे में मानो उबाल ही आ गया. तापमान 42 के करीब तक पहुंच गया. सोमवार की गरमी इस साल के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ गयी. नौ बजते-बजते मौसम का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से चढ़ना शुरू हुआ जो दो बजते-बजते 42 के थोड़ा नीचे के आंकड़े पर जाकर अटक गया.
लोग गरमी से हलकान रहे. पसीने से तर-ब-तर लोगों को घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई. बिजली के लगातार साथ देने के कारण वे लगातार पंखे की हवा लेते रहे. सोमवार को गरमी का आलम यह रहा कि तैयार चावल भी गरमी को घंटे-दो घंटे से अधिक नहीं झेल पाया और वह खाने लायक नहीं रह गया.
गरमी में लोगों की भूख जैसे गायब ही हो गयी है. दस से पंद्रह मिनट के अंतराल पर उन्हें ठंडे पानी की आवश्यकता महसूस हो रही है. शरीर पर कपड़ा जैसे काटता है. पसीना पोछने के लिए रूमाल काम नहीं आ रहा है. उन्हें अपने साथ तौलिया या गमछा रखना पड़ रहा है. प्रचंड गरमी में लोगों को दो से तीन बार स्नान करने की जरूरत महसूस हो रही है. लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य परेशानियां शुरू हो गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




