खेल से होता है मानसिक विकास: डीएम

Published at :05 Mar 2014 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से होता है मानसिक विकास: डीएम

सहरसा : केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर स्कूल परिसर में मंगलवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. वार्षिक खेल आयोजन का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन सह डीएम शशिभूषण कुमार ने कबूतर उड़ाकर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई-लिखाई से ही बच्चों में मानसिक विकास संभव नहीं होता है. इसके लिए खेल […]

विज्ञापन

सहरसा : केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर स्कूल परिसर में मंगलवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. वार्षिक खेल आयोजन का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन सह डीएम शशिभूषण कुमार ने कबूतर उड़ाकर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई-लिखाई से ही बच्चों में मानसिक विकास संभव नहीं होता है.

इसके लिए खेल के प्रति भी बच्चों को रूझान होना आवश्यक है. क्योंकि खेल से बच्चों का शारीरिक क्षमता विकसित होती है. वहीं मन मस्तिष्क भी स्वस्थ्य रहता है. उन्होंने खेल को केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि खेल के जरिये बच्चों में अनुशासन की भावना आने की भी बात बतायी. विद्यालय के प्राचार्य केएनपी सिंह ने डीएम का स्वागत करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें एक प्रतीक चिह्न् भेंट किया. इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने उनके स्वागत में स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. वार्षिकोत्सव के मौके पर अलग-अलग ग्रुप में बच्चों के बीच विभिन्न खेलों प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

जिसमें कबड्डी, सौ व दो सौ मीटर का रेस, वॉलीबॉल सहित कई खेल शामिल थे. मौके पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों के बीच भी म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता कराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा. बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी पूरे दिन खेल का भरपूर आनंद उठाया. प्रतियोगिता के बाद पुलिस अधीक्षक एम सुनील नायक ने सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न् देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पीके झा ने किया. इस मौके पर एनआइसी के निदेशक एनएन मिश्र सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन