विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

Published at :09 Feb 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

पिपरा (सुपौल) : प्रखंड के 941 महादलित लाभुकों के बीच प्रति व्यक्ति तीन डिसमिल जमीन वितरित किया गया. शनिवार को वितरण समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक सुजाता देवी, जिलाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद चौहान, अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने किया. प्रखंड प्रमुख डोमी पासवान ने समारोह की अध्यक्षता व मंच संचालन भूमि सुधार उप समाहर्ता […]

विज्ञापन

पिपरा (सुपौल) : प्रखंड के 941 महादलित लाभुकों के बीच प्रति व्यक्ति तीन डिसमिल जमीन वितरित किया गया. शनिवार को वितरण समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक सुजाता देवी, जिलाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद चौहान, अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने किया. प्रखंड प्रमुख डोमी पासवान ने समारोह की अध्यक्षता व मंच संचालन भूमि सुधार उप समाहर्ता जनार्दन अग्रवाल ने किया.

विधायक सुजाता देवी ने लाभुकों से ईमानदारीपूर्वक घर बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि परिवार बढ़ जाने के बाद जिनके घर छोटे पड़ जायेंगे, वैसे परिवारों का सर्वेक्षण करा कर बढ़े हुए सदस्यों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा राज्य सरकार महादलितों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है. सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान उन्होंने महादलितों से किया. जिलाधिकारी श्री चौहान ने कहा कि सरकार का कार्यक्रम बहुत ही महत्वाकांक्षी है.

सभी महादलित परिवार को चिह्न्ति कर तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जायेगा.

उन्होंने अंचल कर्मियों द्वारा ससमय बासगीत परचा से जुड़े कार्यो को पूरा करने पर प्रशंसा की. इस मौके पर बीडीओ नुजहत सुलताना, उदयानंद विश्वास, राधेश्याम सिंह, सुधीर झा, अरुण कुमार मंडल, तेज नारायण मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन