ऑटो व बाइक की टक्कर में चार जख्मी

Published at :09 Feb 2014 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व बाइक की टक्कर में चार जख्मी

जीतापुर : मुरलीगंज प्रखंड के भतखोरा बाजार के समीप एनएच 107 से कस्तूरबा विद्यालय मुरलीगंज की छात्र व शिक्षिका का पति ऑटो से मधेपुरा जा रहे थे. भतखोरा बाजार के पास ऑटो की टक्कर एक बाइक से हो गयी. जिससे शिक्षिका सीमा कुमारी के पति रूपेश कुमार, छात्र मोनी कुमारी वर्ग सात व राखी कुमारी […]

विज्ञापन

जीतापुर : मुरलीगंज प्रखंड के भतखोरा बाजार के समीप एनएच 107 से कस्तूरबा विद्यालय मुरलीगंज की छात्र व शिक्षिका का पति ऑटो से मधेपुरा जा रहे थे. भतखोरा बाजार के पास ऑटो की टक्कर एक बाइक से हो गयी. जिससे शिक्षिका सीमा कुमारी के पति रूपेश कुमार, छात्र मोनी कुमारी वर्ग सात व राखी कुमारी जख्मी हो गयी. बाइक सवार राजकुमार यादव की पांव में गहरी चोट लग गयी. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी क्लिनिक मधेपुरा भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार कस्तूरबा विद्यालय मुरलीगंज की छात्र व शिक्षिका सभी कराटे के प्रशिक्षण के लिए पटना जा रहे थे. शिक्षिका सीमा कुमारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मुरलीगंज अस्पताल व संचालक को दिया गया. मगर दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई नहीं आये. सिर्फ वार्डेन गीता कुमारी आयी. उन्होंने अस्पताल कर्मियों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन