तीसरे मोरचे की ही बनेगी सरकार : शरद

Published at :07 Feb 2014 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरे मोरचे की ही बनेगी सरकार : शरद

सहरसाः जदयू द्वारा आयोजित प्रमंडलीय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद शरद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोरचे की ही सरकार बनेगी. अभी हमलोगों ने 11 पार्टियों के साथ बैठक की है. इसमें केरल, तमिलनाडु, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश सहित […]

विज्ञापन

सहरसाः जदयू द्वारा आयोजित प्रमंडलीय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद शरद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोरचे की ही सरकार बनेगी. अभी हमलोगों ने 11 पार्टियों के साथ बैठक की है. इसमें केरल, तमिलनाडु, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों की पार्टियां हैं.

यानी हमारा भौगोलिक परिदृश्य काफी बड़ा है. शरद ने कहा कि केंद्र में एक बार बीजेपी की सरकार बनी है, लेकिन उसमें हमारा सहारा था. वीपी सिंह, चंद्रशेखर, देवेगौड़ा, गुजराल सभी जदयू के सहयोग से प्रधानमंत्री बन पाये थे. इस बार भी ऐसा ही होगा. देश में कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार, महंगाई व घोटाले का माहौल है.

भाजपा हमारे साथ थी, लेकिन हमारे द्वारा उठाये गये मुद्दों ने जब जोर पकड़ लिया तो भाजपा इसका फायदा अकेले लेने की कोशिश में लग गयी और विवादास्पद मुद्दे व व्यक्ति को सामने ले आयी, जिस कारण हमने समर्थन वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि हमने देश में कई बार सरकार बनायी है. लेकिन विपक्ष की एकता को तोड़ने वाली भाजपा ऐसा कभी नहीं कर पायेगी. यह तय है कि भारत में तीसरे मोरचे की ही सरकार बनेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन