असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर बनाये रखने का आदेश

Published at :11 Sep 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर बनाये रखने का आदेश

सहरसा : 13 सितंबर को मुसलिम समुदायों दारा मनाये जाने वाले पर्व ईद उल जोहा बकरीद को लेकर विधि व्यवस्था को ध्यान में रख प्रशासन स्तर पर सुरक्षा की सभी मुकम्मल तैयारी कर ली गयी है. पर्व की पवित्रता व सामाजिक सौर्हाद्र को बनाये रखने व असमाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर बनाये रखने […]

विज्ञापन

सहरसा : 13 सितंबर को मुसलिम समुदायों दारा मनाये जाने वाले पर्व ईद उल जोहा बकरीद को लेकर विधि व्यवस्था को ध्यान में रख प्रशासन स्तर पर सुरक्षा की सभी मुकम्मल तैयारी कर ली गयी है. पर्व की पवित्रता व सामाजिक सौर्हाद्र को बनाये रखने व असमाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर बनाये रखने का डीएम व एसपी के द्वारा जारी संयुक्त आदेश में निर्देश दिया गया है.

सांप्रदायिक तनाव तथा हिंदू कट्टरवादी संगठनों की गतिविधियों को लेकर झूठी अफवाह को देखते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान रख नजर रखने को कहा गया है. ताकि कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही ऐसे लोगों के विरूद्ध जल्द से कार्रवाई की जा सके. इसे देखते हुए दोनों ही अनुमंडल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सभी तरह की सूचना पर नजर रखने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन