आइटी सहायक अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित

Published at :21 Jan 2014 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
आइटी सहायक अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित

परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के विरोध को लेकर लेना पड़ा निर्णय सोमवार को अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की शिकायत को लेकर सड़क जाम कर किया था प्रदर्शन सहरसा. जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आइटी सहायकों की नियुक्ति को लेकर चल रही परीक्षा को तत्काल रूप से जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिया है. मिली जानकारी […]

विज्ञापन

परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के विरोध को लेकर लेना पड़ा निर्णय

सोमवार को अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की शिकायत को लेकर सड़क जाम कर किया था प्रदर्शन

सहरसा. जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आइटी सहायकों की नियुक्ति को लेकर चल रही परीक्षा को तत्काल रूप से जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आइटी सहायक अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर प्राप्त आवेदन के काउंसिलिंग के बाद शुरू हुई कंप्यूटर दक्षता परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को परीक्षा ले रहे निजी सेंटर के संचालक के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया. गड़बड़ी की शिकायत करते अभ्यर्थियों द्वारा अभ्यर्थियों ने स्थानीय आजाद चौक के पास सड़क जाम कर विरोध जताया. जाम व विरोध कर रहे अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि एसी टेक कंप्यूटर संस्थान द्वारा ली जा रही कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के दौरान पांच से दस मिनट के अंतराल में ही कंप्यूटर ऑफ हो जाने के कारण दक्षता परीक्षा दे रहे छात्रों को निर्धारित

समय पर वे अपना परीक्षा संचालित नहीं कर पा रहे थे.

जिसके कारण अभ्यर्थियों ने अयोग्य होने की साजिश के विरोध को लेकर रविवार से शुरू हुए इस दक्षता परीक्षा का पुरजोर विरोध करते परीक्षा शुरू किये जाने व सेंटर बदलने की मांग को लेकर सोमवार को सड़क जाम व प्रदर्शन किया गया. अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन व जाम की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे वरीय उपसमाहर्ता सत्य नारायण मंडल व एनआइसी निदेशक एनएन मिश्र ने छात्रों की मांग पर तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत की सत्यता पाये जाने पर ली जा रही उक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया. उन्होंने कहा कि पुन: नये सिरे से 26 जनवरी के बाद परीक्षा की तिथि निर्धारित कर अन्य सेंटर पर परीक्षा लेने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. जिला प्रशासन द्वारा उक्त घोषणा किये जाने के बाद विरोध कर रहे छात्रों का गुस्सा शांत हुआ. तब जाकर सड़क जाम से मुक्ति मिल पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन