बाइक सहित नगदी लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ित के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस कर रही है छानबीन बेलदौर : थाना क्षेत्र के एनएच 107 तीनडोभा बहियार में एक युवक से बाइक, नगदी एवं मोबाइल लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक पनसलवा गांव के तुलसी कुमार […]
विज्ञापन
पीड़ित के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस कर रही है छानबीन
बेलदौर : थाना क्षेत्र के एनएच 107 तीनडोभा बहियार में एक युवक से बाइक, नगदी एवं मोबाइल लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक पनसलवा गांव के तुलसी कुमार होंडा साइन बाइक से सहरसा से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में वह पिरनगरा माली के बीच उक्त स्थल पर बाइक खड़ा कर सड़क किनारे पेशाब करने लगा. इसी बीच माली की ओर से बाइक पर सवार दो लुटेरे तुलसी के सामने पहुंचकर शस्त्र के बल पर उसे अपने कब्जे में ले लिया.
कब्जे में लेने के बाद लुटेरों ने उससे नगद तीन हजार, एक मोबाइल लूटने के बाद बाइक भी छीन लिया. एक लुटेरे ने तुलसी के बाइक पर जबकि दूसरा अपने साथ लाए बाइक पर सवार हो भाग गया. इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




