अस्पताल से इलाज के दौरान बच्ची भागी

सहरसा सिटी : सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भरती बाल गृह बालिका की एक बच्ची के खिड़की तोड़ भाग जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में संस्थान की अधीक्षक ने कहा कि गृह में आवासित बच्ची काझा शाहपुर पुर्णिया निवासी मोनी खातून को तबीयत खराब होने पर सदर […]
सहरसा सिटी : सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भरती बाल गृह बालिका की एक बच्ची के खिड़की तोड़ भाग जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में संस्थान की अधीक्षक ने कहा कि गृह में आवासित बच्ची काझा शाहपुर पुर्णिया निवासी मोनी खातून को तबीयत खराब होने पर सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
17 जून को सुबह सात बजे इमरजेंसी के शौचालय में नित्यक्रिया के लिये गयी और खिड़की से बाहर फरार हो गयी. काफी खोजने के बाद भी पता नही चला. अधीक्षिका ने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की आग्रह की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




