मंडल कारा में अब वीडियो कांफ्रेंस की सुविधा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

तकनीकी रूप से समृद्ध होगा मंडल कारा कैदियों को शीघ्र मिलेगी पे फोन बूथ की सुविधा जेल की प्रमुख जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी सहरसा नगर : मंडल कारा सहरसा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये व्यवहार न्यायालय से जुड़ गया है. मंडल कारा में वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा शुरू हो गयी है. गुरुवार को मंडल कारा पहुंचे जेल […]
विज्ञापन
तकनीकी रूप से समृद्ध होगा मंडल कारा
कैदियों को शीघ्र मिलेगी पे फोन बूथ की सुविधा
जेल की प्रमुख जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी
सहरसा नगर : मंडल कारा सहरसा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये व्यवहार न्यायालय से जुड़ गया है. मंडल कारा में वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा शुरू हो गयी है. गुरुवार को मंडल कारा पहुंचे जेल के सेंट्रल सुपरिटेंडेंट जवाहर लाल प्रभाकर ने बताया कि आवश्यकता अनुरूप बंदी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये व्यवहार न्यायालय के जज के समक्ष पेशी करायी जायेगी. श्री प्रभाकर ने बताया कि मंडल कारा में बेलट्रान कंपनी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित किया गया है. मंडल कारा में यह सुविधा उपलब्ध होने पर अब न्यायालय में बंदियों की पेशी इसके माध्यम से संभव हो सकेगी.
इससे न केवल जेल प्रशासन को बल्कि न्यायालय को भी सुविधा मिलेगी. बंदियों को उपस्थापन के लिए न्यायालय ले जाने और लाने में होने वाली परेशानी में कमी आयेगी. श्री प्रभाकर ने बताया कि मंडल कारा को तकनीकी रुप से समृद्ध करने का काम किया जा रहा है.
पेशी के लिए बंदियों को नहीं ले जाना पड़ेगा न्यायालय
प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी
मंडल कारा में सभी प्रमुख जगहों पर जेल प्रशासन सीसीटीवी लगाने की तैयारी कर रही है. अधीक्षक ने बताया कि मंडल कारा के अंदर व बाहर सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी लगाये जायेंगे. जल्द ही सुरक्षा के लिहाज से इस प्रकार की कवायद की जानी है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधि पर नजर रखी जायेगी.
बंदी कर सकेंगे अपनों से बात
जेल में सजा काट रहे या ट्रायल में बंद बंदी भी अब अपने परिजनों से टेलीफोन पर बात कर सकेंगे. अधीक्षक ने बताया कि मंडल कारा में दो पेय फोन बूथ की स्थापना होगी. जिसके माध्यम से बंदी बिल अदा कर अपने घरवालों को फोन करने की सुविधा प्राप्त करेंगे. उन्होंने बताया कि बंदी जिस नंबर पर फोन करेंगे उसे रजिस्टर में दर्ज भी किया जायेगा. मंडल कारा निरीक्षण के बाबत उन्होंने बताया कि फिलवक्त सब कुछ ठीक चल रहा है, कुछ चीजों में सुधार की आवश्यकता है. बंदियों के प्रस्ताव पर जेल प्रशासन गंभीरता से विचार करेगी. इस मौके पर जेल अधीक्षक हरिनारायण प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




