सरकारी दर पर एलइडी बल्ब की बिक्री शुरू

Published at :04 Jun 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी दर पर एलइडी बल्ब की बिक्री शुरू

सहरसा सिटी : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के लिये सरकारी दर पर थाना चौक स्थित कार्यालय में एलइडी बल्ब की बिक्री शुरू कर दी है. बिक्री केंद्र का उद्घाटन सहायक विद्युत अभियंता शहरी आलोक अमृतांशु ने किया. उन्होंने कहा कि केद्र सरकार के निर्देश […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के लिये सरकारी दर पर थाना चौक स्थित कार्यालय में एलइडी बल्ब की बिक्री शुरू कर दी है. बिक्री केंद्र का उद्घाटन सहायक विद्युत अभियंता शहरी आलोक अमृतांशु ने किया. उन्होंने कहा कि केद्र सरकार के निर्देश पर इएसएसएल कंपनी निर्मित बल्ब की बिक्री के लिए पटना की आइएपी कंपनी को दिया गया है.

उन्होंने बताया कि तीन साल की वारंटी के साथ उपभोक्ताओं को 85 व 90 रुपये में बल्ब मिलेगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को अद्यतन बिजली बिल की छायाप्रति लेकर आना होगा, जिस पर उसे दस बल्ब तक दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि विपत्र अद्यतन नहीं रहने पर बल्ब नहीं दिया जायेगा. एसडीओ श्री अमृतांशु ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटना, सुपौल व दरभंगा में सफल परीक्षण किया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन