रंगीनियां के पास पलटा ट्रैक्टर, दबने से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

रोज वैली सेकेंडरी स्कूल के पास घटी घटना एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल सिमरी नगर : सिमरी बख्तियारपुर – सोनवर्षा राज एन एच 107 पर रंगिनिया स्थित रोज वैली सेकेंडरी स्कूल के समीप तेज रफ्तार मे जा रही ट्रेक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप […]
विज्ञापन
रोज वैली सेकेंडरी स्कूल के पास घटी घटना
एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
सिमरी नगर : सिमरी बख्तियारपुर – सोनवर्षा राज एन एच 107 पर रंगिनिया स्थित रोज वैली सेकेंडरी स्कूल के समीप तेज रफ्तार मे जा रही ट्रेक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी मुताबिक मंगलवार सुबह सिमरी बख्तियारपुर से सोनवर्षा राज की ओर जा रही ट्रेक्टर रंगीनियां के पास पलट गई. जिसके बाद ट्रेक्टर के नीचे दबे नगर पंचायत के पासवान टोला निवासी 25 वर्षीय सुजीत पासवान को रोज वैली के छात्रों ने अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ईलाज के लिये लाया,
जहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक ईलाज कर सहरसा रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही दुसरे घायल शर्मा टोला निवासी सुरेश शर्मा का पुत्र 20 वर्षीय शंकर शर्मा का ईलाज किया जा रहा है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रानीबाग की ओर से ट्रेक्टर तेज रफ्तार में रंगीनियां गांव की ओर जा रही थी की रोज वैली स्कुल के पास आने के बाद चालक ने सड़क में बने गड्डे को देख ब्रेक मारी की अचानक गाड़ी पर से ड्राईवर ने संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे गड्डे मे गिर गई. वही घटना की सुचना पर बख्तियारपुर थाना के एसआई अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहंच कर ट्रेक्टर को कब्जे में ले लिया.
एक जख्मी
सहरसा सिटी. सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अरबिंद सिंह जख्मी हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




