नाले पर ढक्कन लगे, तो चालू हो जायेगी बेकार पड़ी सड़क

Published at :31 May 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
नाले पर ढक्कन लगे, तो चालू हो जायेगी बेकार पड़ी सड़क

आरोप. खास व्यवसायी को मदद पहुंचाने के लिए अवरुद्ध किया मार्ग नप क्षेत्र के मारूफगंज में एक सड़क बेकार पड़ी है. इसे कचरे से भर दिया गया है. सड़क बंद होने से लोगों को घूम कर चांदनी चौक जाना पड़ता है. अगर इसके पास के नाले पर ढक्कन लगा कर, सड़क की सफाई कर दी […]

विज्ञापन

आरोप. खास व्यवसायी को मदद पहुंचाने के लिए अवरुद्ध किया मार्ग

नप क्षेत्र के मारूफगंज में एक सड़क बेकार पड़ी है. इसे कचरे से भर दिया गया है. सड़क बंद होने से लोगों को घूम कर चांदनी चौक जाना पड़ता है. अगर इसके पास के नाले पर ढक्कन लगा कर, सड़क की सफाई कर दी जाये, तो लोगों का समय बचेगा. आवागमन में सुविधा होगी.
सहरसा सिटी : एक अदद नाले के ढक्कन के अभाव में मारूफगंज पुरानी जेल से चांदनी चौक को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से बेकार पड़ी है. यह सुनने में भले ही आपको अटपटा लगे, लेकिन यह सच है. पुरानी जेल से महावीर चौक की तरफ बढ़ने पर कुछ ही कदमों पर एक सड़क पूरब की ओर जाती है, जो वर्षों से नाला पर एक अदद ढक्कन के नही रहने के कारण अवरुद्ध है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व तक यह सड़क बटराहा,
पुरानी जेल सहित अन्य आसपास के मुहल्ले के लोगों के लिए चांदनी चौक जाने का मुख्य रास्ता था. लेकिन प्रशासनिक लापरवाही व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण रास्ता एक ढक्कन का मोहताज बना हुआ है. जिसके कारण लोगों को स्टेशन व चांदनी चौक जाने के लिये लंबी दूरी तय करनी पड़ती है.
फैल सकती है बीमारी
नाला पर ढक्कन नही रहने व नियमित साफ-सफाई नही होने के कारण यह सड़क सूअरों का बसेरा बन गया है. सूअरों की हमेशा होने वाली धमा चौकड़ी से लोगों को सड़क के सामने बजरंगबली मंदिर पूजा-अर्चना में भी परेशानी हो रही है. लोगों ने कहा कि हमेशा सूअर के कारण लोगों को आना-जाना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार नप के अधिकारियों को नाला सफाई व ढक्कन लगाने के लिए कहा गया. लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंगी. लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि सड़क में कुछ दूरी पर कई गोदाम है. उसी गोदाम संचालक को लाभ पहुंचाने के लिये इस सड़क को बरबाद किया जा रहा है. गंदा नाला व सूअरों के जमाव के कारण बीमारी फैलने की संभावना प्रबल हो गयी है. लोगों ने कहा कि नाले से निकलने वाले सड़ांध व सूअरों के कारण इस सड़क से चलना मुश्किल हो गया है. कब कौन बीमारी के चक्कर में आ जाय कहना मुश्किल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन