जून के पहले सप्ताह से सहरसा-पूर्णिया ट्रेन

Published at :27 May 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
जून के पहले सप्ताह से सहरसा-पूर्णिया ट्रेन

लगी है आस. आठ सालों से बंद है सहरसा-पूर्णिया रेल सेवा मई के अंत तक ट्रेन परिचालन शुरू होने की उम्मीद खत्म हो चुकी है. लेकिन जून के पहले सप्ताह से परिचालन शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है. सहरसा सदर : बनमनखी से पूर्णिया के बीच रेल आमान परिवर्तन पूरा होने के बाद […]

विज्ञापन

लगी है आस. आठ सालों से बंद है सहरसा-पूर्णिया रेल सेवा

मई के अंत तक ट्रेन परिचालन शुरू होने की उम्मीद खत्म हो चुकी है. लेकिन जून के पहले सप्ताह से परिचालन शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है.
सहरसा सदर : बनमनखी से पूर्णिया के बीच रेल आमान परिवर्तन पूरा होने के बाद सहरसा-पूर्णिया के बीच ट्रेन परिचालन की सुविधा बहाल किए जाने को लेकर अटकलों का दौर जारी रहा. पिछले दिनों मानसी-सहरसा के बीच ट्रेन की गति के निरीक्षण करने के मौके पर सहरसा पहुंचे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने बनमनखी-पूर्णिया आमान परिवर्तन कार्य का सीआरएस द्वारा रेल परिचालन की हरी झंडी मिलने के बाद बताया था कि मई के आखिरी महीने तक सहरसा-पूर्णिया के बीच ट्रेन परिचालन की सुविधा को बहाल कर दिया जायेगा.
इधर उक्त रेलखंड में ट्रेन परिचालन शुरू किये जाने को लेकर कई अटकलों का बाजार गर्म रहा. किसी ने 26 मई से ट्रेन परिचालन की सुविधा बहाल होने की चर्चा की तो कोई अन्य तारीख बता रहा है. हालांकि 26 मई की अटकल पर तो विराम लग गया. लेकिन सहरसा-पूर्णिया के बीच फिर से ट्रेन परिचालन की सुविधा बहाल होने की जोर-शोर से चर्चा अभी भी जारी है. मंडल के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मंत्रालय द्वारा उक्त रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की सुविधा की हरी झंडी नहीं मिलने की बात कहते हुए उक्त तिथि से परिचालन शुरू होने पर पहले ही विराम लगा दिया था.
हालांकि उन्होंने दावा किया था कि इसी महीने ट्रेन सुविधा बहाल कर दी जायेगी. लेकिन विश्वस्त रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब इस महीने के बचे चार दिन में सहरसा-पूर्णिया के बीच ट्रेन परिचालन की सुविधा बहाल नहीं की जा सकती है. बताया गया कि जून के पहले सप्ताह में अब सहरसा-पूर्णिया के बीच ट्रेन परिचालन की सुविधा को बहाल किया जायेगा. परिचालन की तिथि निर्धारित होते ही उदघाटन की तिथि भी घोषित होने की बात कही गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन