इंटर परीक्षा. प्रशासन की रही सख्त निगरानी

Published at :02 Mar 2016 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर परीक्षा. प्रशासन की रही सख्त निगरानी

दो नकलची बाहर प्रशासन की सख्ती के आगे नकल करनेवालों की दाल नहीं गल रही. मंगलवार को आएम कॉलेज से दो परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. सहरसा शहर : इंटर की परीक्षा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है और छात्रो के बीच कदाचार की भूत पूरी तरह उत्तर चुका है. जिले में हो रही […]

विज्ञापन

दो नकलची बाहर

प्रशासन की सख्ती के आगे नकल करनेवालों की दाल नहीं गल रही. मंगलवार को आएम कॉलेज से दो परीक्षार्थी निष्कासित किये गये.
सहरसा शहर : इंटर की परीक्षा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है और छात्रो के बीच कदाचार की भूत पूरी तरह उत्तर चुका है. जिले में हो रही परीक्षा में प्रारंभ में जहां कदाचार के आरोप में प्रतिदिन दर्जनों परीक्षार्थी निष्काषित हो रहे थे वही परीक्षार्थियो के होसले पस्त भी हो रहे थे. जिस कारण कदाचार की हिम्मत जुटाने में परीक्षार्थी असमर्थ साबित हो गये.
सोमवार की परीक्षा में जहां मात्र 8 परीक्षार्थी निष्काषित हुए वही मंगलवार को प्रथम पाली कला म्युजिक की परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी निष्काषित नही हुए. द्वितीय पाली कॉमर्स भूगोल की परीक्षा भी पूरी तरह शातिपूर्ण व कदाचार मुक्त संचालित हुई. इस पाली में कदाचार के आरोप में 2 परीक्षार्थी निष्काषित किये गये है.
अभिभावक डॉ आर बी ठाकुर ने कहा कि सरकार की प्रतिबधता को जिला प्रशासन ने पूरी तरह अमली जामा पहना छात्र हित में बड़ा काम किया है. इसमें छात्रो में भय का माहौल है जो छात्र सड़को पर मटरगस्ती करते थे वे भी इससे सबक ले आगे की परीक्षा की तैयारी में अभी से जुटने लगे है. अभिभावकों को भी बड़ी राहत इस परीक्षा से मिली है.
इस तरह की परीक्षा आगे भी संचालित हो इसके प्रयास किये जाने चाहिये. जानकारी दते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल खालिक ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी निष्काषित नही किये गये है. जबकि दूसरी पाली में आरएम कॉलेज में 2 परीक्षार्थी निष्काषित किये गये है. उन्होने बताया कि सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संचालन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन