नहीं मिलता है बढ़िया खाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

चार छात्राअों पर सिर्फ एक कंबल मिला बीइओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण Àडीएम व डीइओ को अविलंब भेजी जायेगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई पतरघट : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय का बीइओ अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान छात्राओं द्वारा विद्यालय […]
विज्ञापन
चार छात्राअों पर सिर्फ एक कंबल मिला
बीइओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण
Àडीएम व डीइओ को अविलंब भेजी जायेगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई
पतरघट : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय का बीइओ अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान छात्राओं द्वारा विद्यालय में अनियमितता एवं गड़बड़ी से संबंधित शिकायत की गयी. बीइओ ने विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में कई गड़बड़ियों को पकड़ा. निरीक्षण के दौरान वार्डेन माधुरी कुमारी एवं शिक्षिका उषा कुमारी अनुपस्थित पायी गयीं.
छात्रा प्रियंका कुमारी, सुलेखा कुमारी, सिरो कुमारी, भागीरथी, सुलेखा, लक्ष्मी सहित दर्जनों ने बताया कि विद्यालय में कभी भी साफ -सफाई नहीं की जाती है. कुछ दिन पूर्व ही बिस्तर के नीचे से सांप निकल आया था. वहीं गंदगी का अंबार लगा रहता है. विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी. निरीक्षण के दौरान 67 नामांकित छात्राओं में मात्र 23 छात्राएं उपस्थित थी. जबकि उपस्थिति पंजी में सबकी हाजिरी बनी पायी गयी.
छात्राओं ने बीइओ से शिकायत की कि वार्डेन कभी-कभी सप्ताह में एक दिन आकर हाजिरी बनाकर चली जाती है. जिसके कारण विद्यालय की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मीनू के अनुसार भोजन कभी भी नहीं दिया जाता है. सड़ी-गली सब्जी और भात रात में दिया जाता है. न तो दूध एवं दही कभी दिया जाता है.
एक माह में मात्र 250 ग्राम डिटर्जेंट पाउडर दिया जा रहा है. नहाने को मात्र एक बाल्टी, एक मग दिया गया है. वहीं छात्राओं ने बीइओ को दिखाते हुए कहा कि चार छात्राओं में मात्र एक कंबल सोने के लिए इतनी ठंड में दिया जा रहा है. इधर बीइओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण के क्रम में कस्तूरबा विद्यालय में काफी गड़बड़ी पायी गयी है. यह गड़बडि़यों का गोदाम लग रहा है. जिसकी छात्राओं द्वारा भी पुष्टि की गयी है. जिसका प्रतिवेदन अविलंब जिलाधिकारी एवं डीइओ को भेजा जा रहा है. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










