मतदाता सूची से गायब हुआ व्यापार मंडल अध्यक्ष का नाम

Published at :03 Feb 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची से गायब हुआ व्यापार मंडल अध्यक्ष का नाम

सत्तरकटैया : व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया है. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश तथा विभागीय उदासीनता बताया है. अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2014 के लोक सभा में उसका नाम मतदाता सूची के क्रमांक 656, पत्नी चुन्नी देवी का नाम क्रमांक 667 तथा चाचा शिवनंदन यादव […]

विज्ञापन

सत्तरकटैया : व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया है. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश तथा विभागीय उदासीनता बताया है. अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2014 के लोक सभा में उसका नाम मतदाता सूची के क्रमांक 656, पत्नी चुन्नी देवी का नाम क्रमांक 667 तथा चाचा शिवनंदन यादव का नाम क्रमांक 668 पर दर्ज था.

जो वर्ष 2015 के विधान सभा चुनाव में गायब हो गया. नाम जोड़ने के लिए बीएलओ, बीडीओ व जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पास आवेदन एवं प्रपत्र भरकर देने के बावजूद भी नहीं जोड़ा गया है. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र प्रेषित कर मतदाता सूची में अनियमितता की शिकायत की है.

Àलोगों ने होने लगी चुनाव की चर्चा: सौर बाजार. प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव की आहट सुनते ही संभावित प्रत्याशियों व आमजनों में उहा-पोह की स्थिती बनी हुई है़ प्रखड के 17 पंचायत यथा तीरी खजूरी, गम्हरिया, बैजनाथपुर, चंदौर पूर्वी व पश्चिमी , सहुरिया पूर्वी व पश्चिमी, कांप पूर्वी व पश्चिमी, सौर बाजार, रौता, अजगैवा, सुहथ, नादो, कढ़ैया व रामपुर मे संभावित उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं की नब्ज टटोलने का दौर प्रारंभ कर दिया गया है़
हालांकि निर्वाचन आयोग व स्थानीय प्रशासन के स्तर से किसी भी प्रकार का परिसिमन संबंधी निर्देश अप्राप्त है़ उसके बावजूद अटकलों का बाजार गर्म है़ गांव के चौपाल, चौक- चौराहे पर बहरहाल पंचायती चुनाव की चर्चा चल रही है़ निवर्त्तमान होने वाले जनप्रतिनिधि भी रूठे समर्थकों को मनाने की जुगत में है़ं प्रखंड प्रशासन चुनाव आयोग के फरमान को समय रहते पूरा करने में लगा है़ जबकि पुलिस प्रशासन भी थाना क्षेत्र के चिह्नित अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध पैनी नजर रखे हुए है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन