विवेकानंद के जीवन से बच्चों को दिलायें प्रेरणा : जिला जज

Published at :12 Jan 2016 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
विवेकानंद के जीवन से बच्चों को दिलायें प्रेरणा : जिला जज

विवेकानंद के जीवन से बच्चों को दिलायें प्रेरणा : जिला जजभारत विकास परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती सहरसा सदर. देश के आदर्श पुरुष व युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वरूप रहे स्वामी विवेकानंद की 153 वीं जयंती मंगलवार को भारत विकास परिषद द्वारा धूमधाम से मनाया गया. स्थानीय गौतम नगर स्थित आर पाटलीपुत्रा सेंट्रल […]

विज्ञापन

विवेकानंद के जीवन से बच्चों को दिलायें प्रेरणा : जिला जजभारत विकास परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती सहरसा सदर. देश के आदर्श पुरुष व युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वरूप रहे स्वामी विवेकानंद की 153 वीं जयंती मंगलवार को भारत विकास परिषद द्वारा धूमधाम से मनाया गया. स्थानीय गौतम नगर स्थित आर पाटलीपुत्रा सेंट्रल स्कूल में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूद्रप्रताप मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मौके पर एडीजे-3 मनमोहन लाल, एडीजे-4 मुरलीधर, सीजेएम राजेंद्र चौबे ने भी मौजूदा परिवेश में युवाओं के भटकाव को देखते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्श जीवन की याद दिलाते हुए युवाओं को उनके पथ पर चलने की प्रेरणा दी. बबन सिंह के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर चंद्रशेखर झा, राजेंद्र झा, अंजू, आरती, स्वाती, रेखा, शिक्षाविद् संतोष कुमार, रतन कुमार वर्मा, आर पाटलीपुत्रा स्कूल के निदेशक सुमन कुमार सिंह, डॉ शिलेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इस मौके पर विवेकानंद के जीवन वृत पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया. सफल बच्चों को संस्था द्वारा अतिथियों के हाथों मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. फोटो-विवेकानंद 16-आर पाटलिपुत्र स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन