रंगदारी नहीं देने पर मारपीट व लूटपाट

Published at :12 Jan 2016 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर मारपीट व लूटपाट

रंगदारी नहीं देने पर मारपीट व लूटपाट सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर गंगजला निवासी बंटी कुमार ने सदर थाना में रंगदारी मांगने का आरोप लगा मामला दर्ज करवाया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि सोमवार को अपने घर का कार्य करवा रहा था. इसी दौरान गोलू कुमार, बबलू सिंह, अमित सिंह […]

विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर मारपीट व लूटपाट सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर गंगजला निवासी बंटी कुमार ने सदर थाना में रंगदारी मांगने का आरोप लगा मामला दर्ज करवाया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि सोमवार को अपने घर का कार्य करवा रहा था. इसी दौरान गोलू कुमार, बबलू सिंह, अमित सिंह व अज्ञात लोगों ने घेर लिया और कहा कि तुमसे पांच लाख रंगदारी की मांग की थी. असमर्थता जताने पर तेज धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया. आरोपियों ने गले से सोने का चेन छीन लिया एवं घर में घुस कर लूटपाट की. अलमारी में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिये. जाते-जाते धमकी दी कि रंगदारी की रकम नहीं दोगे तो जान से मार देंगे. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन