महिला को जहर खिला मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

सोनवर्षा राज (सहरसा) : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा के चबियारी टोला वार्ड नंबर-13 में रविवार रात एक महिला को जहर खिलाकर मार दिया गया तथा सोमवार को आनन-फानन उसका शव जला दिया. बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव निवासी नंदलाल मुखिया की 25 वर्षीया पुत्री सोबिया की शादी दो वर्ष पूर्व सोनवर्षा निवासी राजकुमार […]
विज्ञापन
सोनवर्षा राज (सहरसा) : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा के चबियारी टोला वार्ड नंबर-13 में रविवार रात एक महिला को जहर खिलाकर मार दिया गया तथा सोमवार को आनन-फानन उसका शव जला दिया. बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव निवासी नंदलाल मुखिया की 25 वर्षीया पुत्री सोबिया की शादी दो वर्ष पूर्व सोनवर्षा निवासी राजकुमार मुखिया के साथ हुई थी.
महिला को जहर…
इससे आठ-नौ माह का एक लड़का भी है. सोमवार की सुबह मृतका के पिता को एक अंजान आदमी ने फोन पर कहा कि तुम्हारी लड़की की तबियत खराब है. वह जब भाग कर अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी तथ शव के मुंह से झाग निकल रहा था.
चिता को जलता छोड़ भागे : नंदलाल मुखिया ने पुलिस को बुलाने थाना पहुंचे. स्थानीय थाना को घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ विलंब हुई. इसी बीच मृतका के ससुराल पक्ष ने शव को आग के हवाले कर दिया. श्मशान पहुंची पुलिस को देखते ही ससुराल पक्ष के लोग चिता को जलता छोड़ भाग निकले.
मृतका के पिता और माता का आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रात में ही उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मार डाला. घटना के बाबत सोनवर्षा थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर चिता से हड्डी निकाल कर फोरेंसिक जांच में भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










