फिर बढ़ गयी ठंड, गिरने लगा पाला

Published at :11 Jan 2016 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
फिर बढ़ गयी ठंड, गिरने लगा पाला

फिर बढ़ गयी ठंड, गिरने लगा पाला सुबह नौ बजे तक छाया रहा घना कुहासालोगों की दिनचर्या पर असर डाल रही ठंडदिन में भी लाइट जला कर चलाये गये वाहनप्रतिनिधि, सहरसा सिटी रविवार की शाम ढ़लते ही ठंड का कहर शुरू हो गया. मौसम करवट ले चुका था. सोमवार सुबह से ही मुख्यालय सहित आसपास […]

विज्ञापन

फिर बढ़ गयी ठंड, गिरने लगा पाला सुबह नौ बजे तक छाया रहा घना कुहासालोगों की दिनचर्या पर असर डाल रही ठंडदिन में भी लाइट जला कर चलाये गये वाहनप्रतिनिधि, सहरसा सिटी रविवार की शाम ढ़लते ही ठंड का कहर शुरू हो गया. मौसम करवट ले चुका था. सोमवार सुबह से ही मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा. वहीं आसमान से लगातार पाला गिरता रहा. बीते दिनों तक लोग जहां हाफ स्वेटर पहन घर से बाहर निकल रहे थे. वहीं कुहासे के बीच जैकेट, मफलर, दस्ताना, टोपी व चादर में एक बार फिर लिपटे नजर आये. खासकर स्कूल व कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे इतर शहर के किसी चौक-चौराहे पर अलाव जलता नहीं दिखा. राहगीर सहित गरीब तबके के लोग खुले आसमान के नीचे ठिठुरते रहे. वहीं लोगो में तिला संक्रांति निकट होने के कारण ठंड बढने की चर्चा होती रही. धुप में नहीं थी गरमी दोपहर तक लोग सूर्य की लालिमा देखने को लालायित रहे. घने कुहासे की वजह से आसमान में कुछ भी नजर नहीं आया. दोपहर बाद सूरज के दर्शन हुए. लेकिन धुप में गरमी नहीं थी. पाला गिरने की वजह से जमीन भी पूरी तरह भिंगी रही. सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही काफी कम रही. मौसम का असर लोगों के व्यवसाय के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में भी देखने को मिला.स्टेशन पर हुई काफी परेशानीराजस्व के मामले में अव्वल सहरसा स्टेशन पर ठंड और कुहासे के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. बंगसली बाजार रेलवे ढाला के बाद स्टेशन के निकट तक रोशनी की व्यवस्था न के बराबर थी. घने कुहासे में उबड़-खाबड़ रास्ते के बीच यात्रियों को स्टेशन आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. वहीं कुहासे के कारण ट्रेन को चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा. अलाव की हो व्यापक व्यवस्थासर्दी के मौसम में लोगों की सुविधा के लिए अलाव की व्यवस्था करने में जिला प्रशासन पूर्व की तरह ही फिसड्डी साबित हो रही है. जबकि समय पूर्व ही मौसमी कहर से लोगों के बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी. मालूम हो कि शहर के कहरा कुटी, रिफ्यूजी चौक, मीर टोला, मसोमात पोखर, महावीर चौक, चांदनी चौक, स्टेशन रोड, दहलान चौक, पुरानी जेल, गांधी पथ चौक, शंकर चौक, प्रशांत मोड़, रहमान चौक, डीबी रोड, जिला परिषद, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, रैन बसेरा, अंबेदकर चौक, सिविल कोर्ट मुख्य द्वार, समाहरणालय चौक, एसपी कार्यालय, मत्स्यगंधा, कोसी चौक, महराणा प्रताप चौक, गंगजला चौक, बस स्टैंड, पंचवटी चौक, तिरंगा चौक, कॉलेज गेट, तिवारी टोला चौक, सहरसा बस्ती, गांधी पथ पोखर, आरपी यादव चौक, नरियार मोड़ पर अलाव जलाने की प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र व्यवस्था होनी चाहिए. जरूरतमंदों को मिले कंबलराज्य सरकार के कल्याण विभाग द्वारा सर्दी में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण की व्यवस्था अभी तक मुक्कमल नहीं की गयी है. खासकर थाना चौक स्थित रैन बसेरा, स्टेशन परिसर में रात गुजारने वाले गरीब तबके के लोगों को कंबल नहीं रहने से खासी परेशानी हो रही है. हालांकि कुछ स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा कंबल वितरण की शुरुआत की गयी है, जो जनसंख्या के अनुपात में नाकाफी साबित हो रही है. जिला प्रशासन के अलावा जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी कंबल वितरित करने की योजना बनानी चाहिए. फोटो- ठंड 5 – सुबह सात बजे सहरसा स्टेशन पर छाया घना कुहासाफोटो – ठंड 6 – सुबह आठ बजे छायी धुंध

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन