कई समस्याओं से जूझ रहा एमजेएम महिला कॉलेज

Published at :06 Jan 2016 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
कई समस्याओं से जूझ रहा एमजेएम महिला कॉलेज

कई समस्याओं से जूझ रहा एमजेएम महिला कॉलेज फोटो नं. 12 कैप्सन – टूटी-फूटी चहारदीवारी व मुख्य गेट.प्रतिनिधि, कटिहार जिले के एकमात्र एमजेएम महिला कॉलेज कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन इन समस्याओं से निपटने में विश्वविद्यालय मौन हैं. इस कॉलेज में जिले भर की छात्राएं पढ़ाई करने आती हैं. जो अपने-आप में एक […]

विज्ञापन

कई समस्याओं से जूझ रहा एमजेएम महिला कॉलेज फोटो नं. 12 कैप्सन – टूटी-फूटी चहारदीवारी व मुख्य गेट.प्रतिनिधि, कटिहार जिले के एकमात्र एमजेएम महिला कॉलेज कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन इन समस्याओं से निपटने में विश्वविद्यालय मौन हैं. इस कॉलेज में जिले भर की छात्राएं पढ़ाई करने आती हैं. जो अपने-आप में एक अलग स्थान रखता है. इस कॉलेज से पढ़ कर कई छात्राएं सरकारी व निजी क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं लेकिन सबका कैरियर बनाने वाला यह महाविद्यालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. महाविद्यालय में समस्याओं का अंबार एमजेएम महिला कॉलेज में अगर समस्या की बात करें तो सबसे पहले सुरक्षा की समस्या आती है. इस कॉलेज की चहारदीवारी पूर्वी छोर की तरफ टूट चुका है. जिससे कोई भी आसानी से कॉलेज परिसर में प्रवेश कर सकता है. वहीं महिला कॉलेज के आसपास पुलिस की गश्ती नहीं होती है. कॉलेज प्रशासन की ओर से थाना में आवेदन देने के बावजूद कॉलेज परिसर में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गयी है. किन-किन विषयों की होती है पढ़ाईएमजेएम महिला कॉलेज में डिग्री कोर्स में आर्टस की पढ़ाई होती है. वहीं अंतर स्नातक (इंटर) में इंटर में विज्ञान और आर्ट्स की पढ़ाई होती है. इस कॉलेज में वाणिज्य (कॉमर्स) की पढ़ाई नहीं होती है. वर्तमान में पार्ट-1 में 1400, पार्ट-2 में 1200, पार्ट-3 में 1000 छात्राएं और इंटर में 600 छात्राएं नामांकित हैं. स्टाफ की कमी से जूझ रहा है कॉलेज—————————महिला कॉलेज में प्रोफेसरों की जहां एक ओर कमी है. वहीं कर्मचारियों की कमी से भी कॉलेज जूझ रहा है. कॉलेज में 22 शिक्षक की जगह मात्र 14 शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है. छह चतुर्थवर्गीय कर्मचारी पदस्थापित है. इकॉनोमिक्स, जुलॉजी, केमेस्ट्री, उर्दू के प्रोफेसर नहीं हैं. क्या कहते हैं प्राचार्यमहिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रभात कुमार झा ने बताया कि सारी समस्याओं से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है. दिशा-निर्देश मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन