थाना आने वाले पीड़ितों के साथ करें सही व्यवहार : एसडीपीओ

थाना आने वाले पीड़ितों के साथ करें सही व्यवहार : एसडीपीओ कहा, गंभीर आरोप है थाने में आवेदन नहीं लिया जानासदर एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों के साथ की अपराध गोष्ठी प्रतिनिधि, सहरसा सिटी थाना आने वाले पीडि़तों व आवेदनकर्ता के साथ सभी थानाध्यक्ष व अधिकारी सही व्यवहार करें. ऐसा न होने की शिकायत मिलने पर उनके […]
थाना आने वाले पीड़ितों के साथ करें सही व्यवहार : एसडीपीओ कहा, गंभीर आरोप है थाने में आवेदन नहीं लिया जानासदर एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों के साथ की अपराध गोष्ठी प्रतिनिधि, सहरसा सिटी थाना आने वाले पीडि़तों व आवेदनकर्ता के साथ सभी थानाध्यक्ष व अधिकारी सही व्यवहार करें. ऐसा न होने की शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उक्त बातें सोमवार को सदर एसडीपीओ वेश्म में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी को संबोधित करते सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने कही. उन्होंने कहा कि थाना आने वाले लोगों की बात सुन उस पर न्यायोचित कार्रवाई करना हम लोगों का कर्तव्य है. अक्सर शिकायत आती है कि थाना में आवेदन नहीं लिया गया और बात नहीं सुनी गयी. यह गंभीर आरोप है. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर बड़ी घटना को रोका जा सकता है. उन्होंने सदर अनुमंडल क्षेत्र के थाना के कांडों की समीक्षा करते कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने, अपराधियों पर नजर रखने, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष नजर रखने, किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. गोष्ठी में सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महिषी थानाध्यक्ष श्रीकांत सिंहा, नवहट्टा थानाध्यक्ष वकील प्रसाद यादव, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह, बनगांव थानाध्यक्ष मुकेश मंडल, सौरबाजार थानाध्यक्ष रणवीर सिंह, पतरद्यट ओपी प्रभारी इजहार आलम, जलई प्रभारी मनोज सिंह, सोनवर्षा कचहरी प्रभारी पंचलाल यादव, बैजनाथपुर शिविर प्रभारी रूदल कुमार सहित अन्य मौजूद थे. फोटो-क्राइम 8- अपराध गोष्ठी में मौजूद एसडीपीओ सुबोध विश्वास व थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










