ओवरब्रिज: राज्यांश दे सरकार, रेलवे नर्मिाण के लिए तैयार

Published at :04 Jan 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरब्रिज: राज्यांश दे सरकार, रेलवे नर्मिाण के लिए तैयार

ओवरब्रिज: राज्यांश दे सरकार, रेलवे निर्माण के लिए तैयार प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगर बंगाली बाजार में ओवरब्रिज की मांग स्थानीय जनता लगातार करती आ रही है. पूर्व के समय सड़कों पर लगने वाला जाम अब महाजाम में परिणत हो चुका है. हालांकि बाद के समय में कई बार ओवरब्रिज की […]

विज्ञापन

ओवरब्रिज: राज्यांश दे सरकार, रेलवे निर्माण के लिए तैयार प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगर बंगाली बाजार में ओवरब्रिज की मांग स्थानीय जनता लगातार करती आ रही है. पूर्व के समय सड़कों पर लगने वाला जाम अब महाजाम में परिणत हो चुका है. हालांकि बाद के समय में कई बार ओवरब्रिज की मांग तेज होने के बाद रेलवे व जनप्रतिनिधियों ने दिलचस्पी भी दिखायी. तीन-तीन बार ओवरब्रिज का शिलान्यास भी कर दिया गया. इसके बावजूद काम को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका. ज्ञात हो कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से लेकर राज्य व रेलवे स्तर तक सभी कवायद पूर्ण हो चुकी है, लेकिन मामला अभी भी बजट को लेकर फंसा हुआ है. प्रावधान के अनुसार राज्य व केंद्र की आपसी साझेदारी से ओवरब्रिज का निर्माण होना है. अभी तक राज्य सरकार की तरफ से राज्यांश देने के मामले में साफ तस्वीर लोगों के सामने नहीं रखी गयी है. दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर लोगों की जेहन से जुड़े ओवरब्रिज के मुद्दे को विभिन्न माध्यमों से व्यवधान पहुंचाने की कोशिश भी कुछ लोग कर रहे है. ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा राज्यांश देने के बाद ही केंद्रीय रेल बजट में बंगाली बाजार ओवरब्रिज के लिए राशि आवंटित की जायेगी. महाजाम से त्रस्त है जनता विनय कुमार कहते हैं कि बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का बनना आवश्यक है, केंद्र या राज्य जिनसे संभव हो निर्माण कराये. सुदीप कहते हैं कि जनप्रतिनिधियों को भी सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए. शिवम कहते हैं कि सड़क जाम से परेशान हूं, पुल का निर्माण शुरू हो. सत्यम कहते हैं कि ओवरब्रिज शहर से लेकर गांव तक की मांग है. प्रवीण कहते हैं कि सांसद और विधायक को परिश्रम करनी होगी. अमित कहते हैं कि विकास ओवरब्रिज के बिना संभव नहीं है. सुनिये सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से चार वर्षों में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है. इसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरूरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करें. फोन व व्हाट्सएप: 94318-07274 फोटो – जाम 4 – यह तस्वीर दोपहर बारह बजे बंगाली बाजार की है जिसे हमारे पाठक अभिषेक झा ने भेजी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन