शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो यहां अमरुदों का मौसम है

शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो यहां अमरुदों का मौसम है-राहत इंदौरी व मुनव्वर राणा ने जमायी शायरी की महफिल, श्रोताओं ने चटखारे लेकर उठाया लुत्फफोटो नंबर : आशुतोष जीदीपक राव, भागलपुरकिसने दस्तक दी ये दिल पर, कौन है. आप तो अंदर हैं, बाहर कौन है. शहरों में तो बारूदों का मौसम […]
शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो यहां अमरुदों का मौसम है-राहत इंदौरी व मुनव्वर राणा ने जमायी शायरी की महफिल, श्रोताओं ने चटखारे लेकर उठाया लुत्फफोटो नंबर : आशुतोष जीदीपक राव, भागलपुरकिसने दस्तक दी ये दिल पर, कौन है. आप तो अंदर हैं, बाहर कौन है. शहरों में तो बारूदों का मौसम है. गांव चलो, यहां अमरुदों का मौसम है. रविवार को जब मशहूर शायर राहत इंदौरी ने यह शेर छेड़ा, तो श्रोता वाह-वाह कर उठे. मौका था प्रभात खबर की ओर से टाउन हॉल में मशहूर शायर मुनव्वर राणा एवं राहत इंदौरी के शायरी कार्यक्रम शाम-ए-महफिल का. राहत साहब ने पठानकोट में हुए आतंकी हमला और नेताओं के बयानबाजी की ओर इशारा करते हुए सुनाया कि सरहदों पर बहुत तनाव है क्या, कुछ पता तो करो चुनाव है क्या. जुबां तो खोल, नजर तो मिला, जवाब तो दे, मैं कितनी बार लुटा हूं. मुझे हिसाब तो दे. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद बुलो मंडल, विधायक अजीत शर्मा, मेयर दीपक भुवानिया, डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर, कुलपति डॉ रमाशंकर दुबे, प्रतिकुलपति एके राय, प्रवीण सिंह कुशवाहा, रानी चौबे आदि ने संयुक्त रूप से किया. मंच का संचालन डॉ बहादुर मिश्र ने किया. मुनव्वर राणा एवं राहत इंदौरी का बेताबी से इंतजार कर रहे श्रोताओं का जब उन्होंने अभिवादन करते हुए प्रशाल में प्रवेश किया तो श्रोताओं ने भी तालियों से स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










