मुखिया के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

Published at :03 Jan 2016 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

मुखिया के निधन पर श्रद्धांजलि सभा सोनवर्षा राज लगमा पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष प्रभाषचंद्र झा के असामयिक निधन पर उनके लगमा गांव स्थित आवास पर रविवार को मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम स्व मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित […]

विज्ञापन

मुखिया के निधन पर श्रद्धांजलि सभा सोनवर्षा राज लगमा पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष प्रभाषचंद्र झा के असामयिक निधन पर उनके लगमा गांव स्थित आवास पर रविवार को मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम स्व मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. इसके बाद दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. सभा में उपस्थित स्थानीय विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि मुखिया के निधन से सिर्फ पंचायत ही नहीं, संपूर्ण जिले को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके स्थान को भरना शायद ही संभव है. वहीं प्रखंड प्रमुख रंधीर कुमार राकेश ने कहा कि उनके कार्यकाल में लगमा पंचायत विकास के मामले में नयी ऊंचाई पर पहुंचाउनका कार्य दूसरों के लिए प्रेरक का काम करेगा. मौके पर मुखिया शिवेंद्र कुमार सिंह, पिंकी सिंह, सावित्री देवी, मो इब्राहिम, चंद्रकिशोर ठाकुर, हरेराम यादव, रूणा देवी, राजाराम रजक, आदित्यनाथ झा, कुंदन समेत राजद नेता चंदन कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयकुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह बबन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूद्रनारायण ठाकुर, संजय सिंह, पंकज झा, गुंजन झा, नंदकिशोर झा, मुकेश झा, बालकृष्ण झा, दिलीप झा, रंजीत कुमार टूनटून समेत अनेकों पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. फोटो-मुखिया 10- दिवंगत मुखिया को श्रद्धांजलि देते विधायक रत्नेश सादा व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन