पुलिस कस्टडी में वारंटी कीमौत

Published at :02 Jan 2016 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में वारंटी कीमौत

पुलिस कस्टडी में वारंटी कीमौतमौत को पुलिस बता रही है स्वाभाविकपरिजन लगा रहे पिटाई से मौत होने का आरोपपुलिस छावनी में तब्दील हुआ त्रिवेणीगंज थानाफोटो -10,कैप्सन- थाने में मौजद मृत वारंटी की पत्नी व अन्य. प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज (सुपौल)पुलिस कस्टडी में शनिवार को एक वारंटी की मौत हो गयी. पुलिस जहां इस मौत को स्वाभाविक बता […]

विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में वारंटी कीमौतमौत को पुलिस बता रही है स्वाभाविकपरिजन लगा रहे पिटाई से मौत होने का आरोपपुलिस छावनी में तब्दील हुआ त्रिवेणीगंज थानाफोटो -10,कैप्सन- थाने में मौजद मृत वारंटी की पत्नी व अन्य. प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज (सुपौल)पुलिस कस्टडी में शनिवार को एक वारंटी की मौत हो गयी. पुलिस जहां इस मौत को स्वाभाविक बता रही है, वहीं मृत युवक के परिजन इसे पुलिस द्वारा की गयी अत्यधिक पिटाई के कारण हुई मौत बता रहे हैं. फिलहाल मृत प्रमोद सरदार (32) के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एहतियात के तौर पर अनुमंडल मुख्यालय में बाहर से पुलिस बल को बुलाया गया है. रैपिड एक्शन फोर्स व अन्य पुलिस बल की थाने में तैनाती की गयी है.पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा थापुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरा थाना कांड संख्या 91/99 का फरार वारंटी सूरज सरदार अपने अन्य साथियों के साथ थाना क्षेत्र के मचहा गांव स्थित खेत में मछली पकड़ने गया है. थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उन लोगों की घेराबंदी की. इसके बाद वारंटी प्रमोद सरदार व बिसुनदेव सरदार के अलावा दो अन्य सिकेन सरदार तथा ओमप्रकाश सरदार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान प्रमोद सरदार ने भागने की कोशिश की और काफी दूर तक खदेड़ कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के वक्त प्रमोद सरदार के मुंह से झाग निकल रहा था. वहीं पुलिस ने बिसुनदेव सरदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि सिकेन सरदार व ओमप्रकाश सरदार को पीआर बांड भरवा कर छोड़ दिया.परिजन लगा रहे हत्या का आरोपथाना क्षेत्र के मचहा वार्ड नंबर 11 निवासी प्रमोद सरदार के मौत की सूचना के बाद थाना पहुंची उसकी पत्नी अनीला देवी, चाची नूनूवती देवी व अन्य महिलाओं ने थाना में एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी व पुलिस निरीक्षक जय शंकर सिंह के समक्ष जम कर हंगामा किया. इस दौरान परिजन पुलिस पर प्रमोद की हत्या का आरोप लगा रहे थे. महिलाओं ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रमोद की बेरहमी से पिटाई की गयी, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. आक्रोशित महिलाएं बार-बार डीएसपी से प्रमोद के शव को सामने लाने की मांग कर रही थीं.गंभीर अवस्था में लाया गया अस्पतालरेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ बीएन पासवान ने बताया कि प्रमोद सरदार को पुलिस द्वारा गैसपेन की स्थिति में लाया गया था. उसकी हालत काफी चिंताजनक रहने के कारण उसे रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि उपचार के लिए बाहर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल में शनिवार की शाम प्रमोद सरदार के शव का पोस्टमार्टम किया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर वरीय उपसमाहर्ता अरुण कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. उनकी देखरेख में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया. हालांकि पोस्टमार्टम से पूर्व शव के सदर अस्पताल पहुंचने के बाद इसे गोपनीय रखा जा रहा था. शव पहुंचने के करीब तीन घंटे बाद सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण किये जाने पर शाम में शव का पोस्टमार्टम किया गया. इस मौके पर सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव सुरक्षा की कमाल संभाल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन