ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग स्कूल का कार्य सराहनीय

Published at :02 Jan 2016 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग स्कूल का कार्य सराहनीय

ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग स्कूल का कार्य सराहनीय खबर ओडी 200 अखबारस्कूल ऑफ नर्सिंग के वार्षिकोत्सव पर हुआ पुरस्कार वितरणदीपक व मुरारी कबड्डी प्रतियोगिता में आये अव्वलसहरसा मुख्यालय. कहरा प्रखंड के सुलिंदाबाद स्थित द स्कूल ऑफ नर्सिंग के वार्षिकोत्सव पर पूर्व में कराये गये प्रतियोगिता के सफल बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. समारोह […]

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग स्कूल का कार्य सराहनीय खबर ओडी 200 अखबारस्कूल ऑफ नर्सिंग के वार्षिकोत्सव पर हुआ पुरस्कार वितरणदीपक व मुरारी कबड्डी प्रतियोगिता में आये अव्वलसहरसा मुख्यालय. कहरा प्रखंड के सुलिंदाबाद स्थित द स्कूल ऑफ नर्सिंग के वार्षिकोत्सव पर पूर्व में कराये गये प्रतियोगिता के सफल बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. समारोह का उद्घाटन चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सुंदर साहा ने किया. मौके पर श्री साहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में निजी विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है. बच्चों के बीच खेल सहित बौद्धिक विकास के लिए अन्य प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को सही आयाम मिलता है. स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य राधेश्याम सिंह ने स्कूल के उपलब्धि को रखा. कबड्डी, सूई-धागा, तीन पैर का दौड़, लंबा दौड़, वर्ग में प्रथम, सर्वाधिक उपस्थिति में अव्वल स्थान पाये बच्चों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह को एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र कुमार साहा, मुखिया प्रदीप पासवान, डॉ अर्जुन प्रसाद, डॉ मृत्युंजय साह ने भी संबोधित करते विद्यालय के कार्यकलापों की सराहना की. पुरस्कृत होने वाले बच्चों में मुरारी कुमार, त्रिपुरारी कुमार, शीफत खानम, रेहान, लाडली, किशन, श्याम, दीपक कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार, चांदनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, कृति सिंह, प्राची सिंह, कृति, मानव, बदल, मो मासूम, धीरज कुमार, कृष्णा, सावन, मुस्कान, नैपा, अल्तमस, आर्यन शामिल हैं. जबकि समारोह की सफलता में शिक्षक सुभाष कुमार, रंजीत कुमार, मोनम परवीन का सराहनीय योगदान रहा. फोटो-स्कूल 12- पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद अतिथि

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन