सहरसा में दो नक्सली गिरफ्तार

सहरसा : सिटी जिले में उग्रवादी संगठनों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. इसका खुलासा पीएलएफआइ के दो सदस्य सोनवर्षा निवासी कन्हैया स्वर्णकार व आशुतोष स्वर्णकार की गिरफ्तारी से हुआ. गिरफ्तार दोनों सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली. मालूम हो कि बीते 24 सितंबर को नक्सली संगठन पीएलएफआइ का दर्जनों […]
सहरसा : सिटी जिले में उग्रवादी संगठनों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. इसका खुलासा पीएलएफआइ के दो सदस्य सोनवर्षा निवासी कन्हैया स्वर्णकार व आशुतोष स्वर्णकार की गिरफ्तारी से हुआ. गिरफ्तार दोनों सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली. मालूम हो कि बीते 24 सितंबर को नक्सली संगठन पीएलएफआइ का दर्जनों परचा शहर में फेंका मिला था.
इसके बाद सदर थाना में सनहा दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी थी. उक्त बातें शनिवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर अपर पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी ने कही. परचा मिलने के बाद से सक्रिय थी पुलिसउन्होंने कहा कि परचा मिलने के बाद पुलिस सख्ती से संगठन के क्रियाकलापों पर नजर रख रही थी, जिसके बाद गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया.
सोनवर्षा से गांंधी स्वर्णकार के पुत्र कन्हैया स्वर्णकार व विजय स्वर्णकार के पुत्र आशुतोष स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से शहर में फेंका गया परचा व अन्य सामान बरामद किया गया. जिले में संगठन की सक्रियता व गतिविधि बढ़ाने का प्रयास बिहार सुप्रीमो द्वारा इन लोगों के सहयोग से किया जा रहा था. मौके पर सदर एसडीपीओ सुबोेध विश्वास, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










