दो पक्षों में विवाद, चली लाठियां

दो पक्षों में विवाद, चली लाठियां लड़की भगाने की शिकायत दर्ज, छापेमारी जारीसिमरी नगर. अनुमंडल अंतर्गत बलवा हाट ओपी क्षेत्र के भवदेवा गांव में गुरुवार की रात प्रेम -प्रसंग के मामले में दो पक्षों के बीच हुई विवाद में लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गये. वहीं घटना के बाद से प्रशासन चौकस हो […]
दो पक्षों में विवाद, चली लाठियां लड़की भगाने की शिकायत दर्ज, छापेमारी जारीसिमरी नगर. अनुमंडल अंतर्गत बलवा हाट ओपी क्षेत्र के भवदेवा गांव में गुरुवार की रात प्रेम -प्रसंग के मामले में दो पक्षों के बीच हुई विवाद में लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गये. वहीं घटना के बाद से प्रशासन चौकस हो गयी है. घटनास्थल पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है़ जानकारी के अनुसार इस मामले में किशोर कुमार भारती ने बख्तियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि मेरी पुत्री 30 दिसंबर की सुबह शौच करने घर से बाहर गयी थी और उसी वक्त गांव के ही पांडव साह के पुत्र 14 वर्षीय राजीव साह व उसके मित्र दिलीप सादा ने जबरन मेरी लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठा कर भाग गया. इसी मामले को लेकर गुरुवार की रात लड़की व लड़का पक्ष आपस में भिड़ गये. घटना की गंभीरता को देखते हुए सिमरी डीएसपी अजय नारायण यादव, आरक्षी निरीक्षक आरके शरण, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष महेंद्र यादव , ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार ने भवदेवा गांव जाकर मामले को शांत कराया़ वहीं प्रशासन इस मामले में आरोपी दिलीप सादा व ललन कुमार को हिरासत में लेकर लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है़गांव में जाकर शांति व्यवस्था बहाल कर दी गयी है. लड़का व लड़की को शादी की नीयत से भगाने की बात सामने आ रही है, जबकि लड़का व लड़की दोनों नाबालिग है़ छापेमारी की जारी है. अजय नारायण यादव, डीएसपी, एसबीपुर—-ललित नारायण मिश्र की 40वीं पुण्यतिथि आजसहरसा मुख्यालय. एनएसयूआइ द्वारा पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र का शहादत दिवस रविवार को कचहरी चौक स्थित पंडित कांग्रेस भवन में मनाया जायेगा. छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष सुदीप कुमर सुमन ने बताया कि शहादत दिवस के मौके पर कोढ़ा, कटिहार विधायक पूनम पासवान मुख्य अतिथि होंगी, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, सुपौल के पार्टी अध्यक्ष सत्येंद्र विमल यादव, मधेपुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव व कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे. —-निधन पर शोकसहरसा नगर. पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने भाजपा नेता लगमा के मुखिया प्रभाष चंद्र झा के निधन पर संवेदना जतायी है. शोक व्यक्त करते श्री झा ने कहा कि प्रभाष के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. शोक जताने वालों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, कपिलेश्वर मिश्र, बैजनाथ खिरहर, रतन ठाकुर, ब्रजमोहन पासवान, अरुण निराला, विजय वसंत, संजय वशिष्ठ, कैलाश साह, बौआ झा, संजय मिश्र, धर्मवीर साह, गौतम, विनय ठाकुर, अजित पन्ना आदि शामिल हैं.—-क्रिकेट टूर्नामेंट सिमरी नगर . अनुमंडल अंतर्गत सिटानाबाद के रहिका ग्राउंड में बुधवार को एनआइसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया़ फाइनल मैच में फेनसाहा ने टास जीत कर 20 ओवर में 266 रन बनाया़ वहीं विरोधी टीम कुमारखंड मात्र 242 रन ही बना पाई और 24 रनों से फेनसाहा विजयी रही़ मैन आफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज फेनसाहा के राजा को मिला. इस मौके पर अब्दुर रहीम, नीलू भटनागर,अब्दुल मतीन खान, अब्दुर रहमान, मास्टर अशफाक, मो लक्की शेख, मो इसरार, राजेश भगत, यासिर अराफात आदि मौजूद थे़—-सड़क पर बहता है पानी सहरसा. नगर के वीर कुंवर सिंह हाइस्कूल रोड में बीच सड़क पर नाले की पानी बह रही है. इससे आने जाने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. —–प्लेस के दौरान मालगाड़ी हुई बेपटरी सहरसा सदर. गुरुवार की देर रात सहरसा जंक्शन के माल गोदाम ट्ट्रैक पर स्टोन लदी मालगाड़ी की एक बोगी की प्लेस के दौरान पटरी से उतर गयी. गुरुवार की रात्रि करीब ढ़ाई बजे कुहासे के कारण मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारण स्टोन लदी चीप्स की एक बोगी उलट गयी. जिसके बाद बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए काफी कवायद के बाद क्रेन के सहारे पटरी पर लाया गया. हालांकि इस दौरान किसी भी जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई. मौके पर सीडब्ल्यूएस शंभु कुमार, टीडब्ल्यूआर देवेंद्र मोहन, टीआई कुंवर झा आदि मौजूद थे. —–पूजा-अर्चना सहरसा. नववर्ष के अवसर पर नया बाजार स्थित काली मंदिर, हनुमान मंदिर, महादेव मंदिर, सपटियाही स्थित महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.—-रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प सहरसा सदर. हाजीपुर जोन के जीएम की इसी महीने संभावित यात्रा को लेकर पिछले एक महीने से सहरसा स्टेशन का रंग-रोगन सहित यात्री सुविधाओं का कई कार्य मूर्त रूप दिया जा रहा है. जीएम के यात्रा को लेकर प्लेटफार्म संख्या-एक व दो के अधूरे प्लेटफार्म पर टाइल्स बिछाने सहित अन्य कार्य को इन दिनों रेलवे द्वारा तेज गति से किया जा रहा है, जो कार्य कई वर्षों से अटका हुआ था जिसे कोई देखने वाला नहीं था. अब वह कार्य जीएम के निरीक्षण को लेकर रेल अधिकारी पूरी तत्परता के साथ कार्यों को निपटाने में लगे हैं. —नाले की नहीं होती सफाईसहरसा नगर. गांधी पथ में नालों की स्थिति पूरी तरह उबकाउ है. नगर परिषद द्वारा सफाई नहीं किए जाने से यहां के लोगों का जीवन नरक बनता जा रहा है. दुर्गंध फैलने से बीमारी की भी आशंका तेज होती जा रही है. लोगों ने नप अधिकारी से अभियान चला कर सड़क के दोनों ओर के नालों की सफाई की मांग की है. —–टेलीफोन पोल से हटे बिजली का तारसहरसा नगर. शहर के नया बाजार में जगह-जगह टेलीफोन के डीपी पोल से बांधकर बिजली का सर्विस वायर गुजारा गया है. इस कारण करंट फैलने की संभावना बनी रहती है. कई सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों का मुख्य मार्ग होने के कारण गुजरने वाले बच्चों पर खतरा मंडराता रहता है. लोगों ने बिजली व टेलीफोन विभाग से डीपी पोल से बिजली प्रभावित तार हटाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










