ठंड का कहर जारी, सांसत में जान

Published at :01 Jan 2016 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड का कहर जारी, सांसत में जान

ठंड का कहर जारी, सांसत में जान सहरसा नगर/बैजनाथपुर. शुक्रवार को अचानक बढ़ गयी कुहासों के बीच शीतलहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. कनकनी की वजह से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया. इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा शहर में कही भी अलाव की मुक्कमल व्यवस्था नहीं की गयी है. इधर […]

विज्ञापन

ठंड का कहर जारी, सांसत में जान सहरसा नगर/बैजनाथपुर. शुक्रवार को अचानक बढ़ गयी कुहासों के बीच शीतलहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. कनकनी की वजह से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया. इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा शहर में कही भी अलाव की मुक्कमल व्यवस्था नहीं की गयी है. इधर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में ठंड का कहर जारी है. ठंड से लोगों की मुसीबत बढ़ गयी है. कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई बचाव का उपाय नहीं किये जा रहे हैं. पछुआ हवा के कारण कनकनी भी काफी हद तक बढ़ गयी है. इससे स्कूलों के बच्चों, बुजुर्ग के अलावे झोपड़पट्टी मुहल्लों में जीवन बसर कर रहे लोग काफी परेशान हैं. बस पड़ाव व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे लोग आहत हैं. ट्रेन भी कोहरे के कारण लेट चल रही है. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की गयी है. अधिकारियों की मानें तो कंबल वितरण एवं अलाव जलाने के लिए अब तक विभाग द्वारा आवंटन नहीं किया गया है. इसके कारण अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. अधिकारियों की मानें तो कंबल वितरण एवं अलाव जलाने के लिए अब तक विभाग द्वारा रुपये का आवंटन नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में बांस-बत्ती व बोरे से घेराबंदी कर जीवन बसर कर रहे लोग कड़ाके की ठंड से कांप रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र के लोग कार्टन व कागज जलाकर ठंड से बचने का प्रचार कर रहे हैं. ठंड ने गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है. ठंड को लेकर गम्हरिया पंचायत के रामपुर गांव के पूर्व मुखिया प्रभात कुमार अस्थाना पप्पू ने अपने बगीचा से सूखा हुआ लकड़ी काटकर पंचायत के सभी गरीब तबके के लोगों के घर पर पहुंचाया. उन्होंने बैजनाथपुर चौक, गम्हरिया चौक, स्टेशन चौक, पटेल चौक पर लकड़ी रखने का निर्णय लिया. ————-निधन पर शोकसहरसा शहर. भाजपा कला-संस्कृति मंच के प्रदेश मंत्री सह पूर्व प्रमुख शंभुनाथ झा ने लगमा पंचायत के मुखिया प्रभाष चंद्र झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में अच्छा काम किया था. उनके निधन से भाजपा को गहरा आघात लगा है. —————–अभाविप नयी कार्यकारिणी गठन पर हर्ष सहरसा शहर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57 वां अधिवेशन में पुरानी इकाई को भंग कर नयी इकाई का गठन किया गया. अभाविप के जिला संयोजक मुरारी कुमार मयंक ने बताया कि बेगूसराय में 30 दिसंबर को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पूनम सिंह ने नयी कार्यकारिणी की घोषणा की. नयी कार्यकारिणी में जिले के प्रदेश कार्यकारिणी परिषद में सदस्य के रूप में सुजीत सान्याल व मोनू झा को मनोनीत किया गया. मुरारी कुमार झा एवं प्रो कामाख्या नारायण सिंह को क्रमश: जिला संयोजक एवं विश्वविद्यालय प्रमुख का दायित्व दिया गया. नयी कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों को पूरा करने एवं छात्र व राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जतायी. इन सबों के मनोनयन पर एसएफडी प्रमुख सोमू आनंद, विकास झा, रौशन कुंवर, राहुल कुमार, सर्वेश कुमार, नीतू कुमारी, शालिनी सिंह, अजय कुमार, चंदन मंडल, शंकर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है. ———–शोक व्यक्त सहरसा शहर. भाजपा पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष सह लगमा पंचायत के मुखिया प्रभाष चंद्र झा के असामायिक निधन पर भाजपा परिवार ने शोक व्यक्त किया है. भाजपा परिवार के सदस्यों ने इनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व झा काफी मिलनसार व्यक्तित्व के थे. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन, किशोर कुमार मुन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामनरेश सिंह, जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, राजीव रंजन, कृष्ण मुरारी प्रसाद, दिवाकर सिंह, शिवभूषण सिंह, दिनेश यादव, रूद्रनारायण ठाकुर, विनय कुमार झा, मनोज यादव, नवीन पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, युगल किशोर भीमसेरिया आदि शामिल हैं. ————पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किये गये जागो बाबूपतरघट. क्षेत्र के विसनपुर पंचायत स्थित परमानंद निवास में शुक्रवार को सोनवर्षा प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी स्व परमानंद सिंह उर्फ जागो बाबू के पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. समारोह में वक्ताओं ने स्व सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सदैव गरीबों के हितैषी व सामाजिक सौहार्द के पुजारी के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सदा ईमानदार रहे. उन्होंने समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने और समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर एक समृद्ध समाज बनाने में सदैव प्रयत्नशील रहे. उन्होंने ताउम्र सामाजिक सरोकार से संबंधित कायार्ें में अभिरूचि ली. मृदुभाषिता और दूसरे सम्मान देने के कारण वे सदैव लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे. इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मायाशंकर सिंह, प्रफुल्ल कुमार, गुलशन कुमार, दिलीप कुमार,अनुभव कुमार, प्रो संजय परमार, वीरेन्द्र सिंह, किशोरी प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रमोद सिंह, रामनाथ शरण सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. ———-टाइटेंशन तार में फंसा ट्रक10 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा हाईटेंशन तार सोनवर्षा राज. क्षेत्र स्थित विभिन्न बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में 10 से 15 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा 11 हजार व एलटी बिजली के तार खुलेआम मौत को आमंत्रित करते नजर आ रहा है. इसके बावजूद विभाग के ठेकेदार द्वारा लगातार इसकी अनदेखी किये जाने से आमजन की जान सांसत में फंसी हुई है. बीते गुरुवार की शाम सोनवर्षा स्थित थाना व प्रखंड मुख्यालय के समीप अतलखा की ओर से आ रही एक ट्रक सड़क पर लटक रही एक 11 हजार के बिजली के तार से फंस गयी. ट्रक चालक के अनदेखी की वजह से बिजली का ट्रक में फंसा खींचता चला गया. जिस वजह से थाना रोड स्थित दो बिजली का पोल जमीन पर आ गिरा. एकाएक इस घटना की वजह से थाना रोड में भगदड़ मच गयी. यह तो ईश्वर का शुक्र था कि तभी बिजली नहीं थी अन्यथा दर्जनों लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठते. हालांकि विभाग द्वारा टेंडर के माध्यम से बिजली के तार एवं पोल बदलने का कार्य जारी है. लेकिन उसकी गति इतनी धीमी है कि क्षेत्र के पोल व तार बदलने में कहीं वर्षों न लग जाये. तब तक न जाने निर्दोषों को अपनी जान से हाथ धोना पड़े. ————नववर्ष पर लोगों ने की विभिन्न मंदिरों में पूजा कहरा/महिषी. शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश लोगों ने नववर्ष की शुरूआत मंदिरों में पूजा पाठ कर ईश्वर से शांति समृद्धि के रूप में वर्ष आरंभ होने की प्रार्थना की. प्रखंड क्षेत्र के कंदाहा सूर्य मंदिर बाबाजी कुटी बनगांव, देवना स्थान सहित अन्य मंदिरों में लोगों का सुबह से ही आना शुरू हो गया. सुबह कुहासे के छंटने के बाद भीड़ बढ़ती ही गयी. अन्य दूर क्षेत्र के भी हजारों महिला-पुरुषों ने पूजा अर्चना कर नववर्ष की शुरूआत की. मंदिरों के पुजारियों का भी कहना था कि दिनों दिन लोगों का झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ रहा है. हर पिछले साल की अपेक्षा भीड़ में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं तारा स्थान प्रांगण में जगत में शांति व समृद्धि हेतु अखंड वेद पाठ का आयोजन किया गया. ———–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन