हजारों श्रद्धालुओं ने किया उग्रतारा का जलाभिषेक

Published at :01 Jan 2016 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने किया उग्रतारा का जलाभिषेक

हजारों श्रद्धालुओं ने किया उग्रतारा का जलाभिषेक हर्षोल्लास से मनाया नया सालप्रतिनिधि, महिषी (सहरसा)नववर्ष 2016 के सुखद आगमन पर मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी जगहों पर हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा. विश्व प्रसिद्ध अति प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर में अहले सुबह से स्थानीय व सुदूर क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भगवती को जलाभिषेक कर […]

विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने किया उग्रतारा का जलाभिषेक हर्षोल्लास से मनाया नया सालप्रतिनिधि, महिषी (सहरसा)नववर्ष 2016 के सुखद आगमन पर मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी जगहों पर हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा. विश्व प्रसिद्ध अति प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर में अहले सुबह से स्थानीय व सुदूर क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भगवती को जलाभिषेक कर अभीष्ट सिद्धि की कामना की. आकाश में घना कुहरा व तेज ठंड का प्रभाव भी आमजनों की श्रद्धा में कमी आने नहीं ला सका. अनवरत संध्या पांच बजे तक लोगों का आवागमन जारी रहा. मंदिर में दोपहर बाद अप्रत्याशित भीड़ हुई. विधि-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस बल व ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ताओं को मशक्कत करना पड़ी. वशिष्ठाश्रम पर आचार्य शत्रुघ्न चौधरी के आचार्यत्व में दर्जनों वेदपाठी बचचों द्वारा सस्वर दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया. यह आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. इसके अतिरिक्त कंदाहा सूर्य मंदिर, नाकुच महादेव मंदिर, कारू खिरहरि मंदिर सहित अन्य शिवालयों व देवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. महामीमांसक पंडित मंडन मिश्र धाम, बलुआहा पुल के नीचे नदी किनारे युगल जोड़ों का समूह पिकनिक का आनंद उठाते देखे गये. मुख्यालय के पाठक बंगला, तेघड़ा सहित कई जगहों पर समस्त जीवों व वनस्पतियों के कल्याण की मंशा से अखंड रामधुन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिन्हा, एसआई रामइकबाल पासवान, जलई थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिन्हा, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा सहित अन्य अधिकारी शांति व्यवस्था में दिन भर व्यस्त रहे. फोटो-न्यू इयर 32- महिषी स्थित उग्रतारा स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़फोटो- न्यू इयर 33- वेदपाठी बच्चों ने किया दुर्गा सप्तशती पाठ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन