कोसी की पहली महिला ट्रेन पायलट बनीं पिंकी

Published at :01 Jan 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
कोसी की पहली महिला ट्रेन पायलट बनीं पिंकी

गया के किसान किशोरी चंद्र की बड़ी बेटी है पिंकी पहली बार ट्रेन को लेकर सहरसा से गयी मधेपुरा सहरसा : महिला सशक्तीकरण पर देश भर में जोर-शोर से काम हो रहा है. विभिन्न क्ष्ेत्रों में उनकी उपलब्धियां भी दिख रही है. महानगरों के बाद महिलाओं की उपस्थिति अब छोटे-छोटे शहरों में भी दिखने लगी […]

विज्ञापन
गया के किसान किशोरी चंद्र की बड़ी बेटी है पिंकी
पहली बार ट्रेन को लेकर सहरसा से गयी मधेपुरा
सहरसा : महिला सशक्तीकरण पर देश भर में जोर-शोर से काम हो रहा है. विभिन्न क्ष्ेत्रों में उनकी उपलब्धियां भी दिख रही है. महानगरों के बाद महिलाओं की उपस्थिति अब छोटे-छोटे शहरों में भी दिखने लगी है.
कोसी की पहली महिला रेल पायलट पिंकी ने अपना नाम प्रेरक महिलाओं में शामिल करा लिया है. गया के किसान किशोरी चंद्र की बड़ी बेटी पिंकी ने कोसी की पहली महिला रेलचालक बनने का गौरव प्राप्त कर राज्य की महिलाओं के लिए मिसाल बन गयी है.
चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी पिंकी 24 दिसंबर को सहरसा में महिला सहायक ट्रेन चालक के रूप में ज्वाइन करने के बाद गुरुवार को स्वतंत्र रूप से 55570 सहरसा-मधेपुरा सवारी गाड़ी को लेकर प्रस्थान की. मुख्य लोको निरीक्षक अशोक कुमार के व लोको पायलट टीके मिश्रा के साथ प्लेटफार्म संख्या-एक से लाइन क्लियर मिलने के बाद पायलट सीट पर बैठ कर ट्रेन को आगे बढ़ायी.
किसान की बेटी ने िदखायी राह
पहली बार सहरसा में महिला सहायक ट्रेन पायलट को ट्रेन चलाते देखने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ गयी थी. मालूम हो कि हाल ही के दिनों समस्तीपुर रेल मंडल में पिंकी से पहले और तीन महिला सहायक ट्रेन पायलट की प्रतिनियुक्ति हो चुकी है. किसान परिवार की बेटी होने के कारण सहायक चालक पिंकी हमेशा से ही प्रतिभावान की तरह अपने मां-बाप के साथ अपने शहर के नाम को रौशन करना चाहती थी.
वर्ष 2015 में बीए पास करने के साथ-साथ वर्ष 2010-12 सत्र के दौरान गया में ही आइटीआइ की शिक्षा हासिल करने के बाद पिंकी ने 15 जून, 2014 को रेलवे भरती बोर्ड द्वारा मुजफ्फरपुर में आयोजित सहायक लोको पायलट की परीक्षा में सफलता हासिल की. इसके बाद चार अगस्त 2015 से 19 दिसंबर 2015 तक जमालपुर में सहायक चालक का प्रशिक्षण लेने के बाद वह पहली बार सहरसा में अपना योगदान दी है.
इसकी प्रतिनियुक्ति पर मुख्य क्रू नियंत्रक सतीश चंद्र झा सहित अन्य अधिकारियों ने महिला चालक को विभाग द्वारा हर तरह की सुविधाओं पर ख्याल रखने की बात कही. पिंकी के अलावा अन्य लड़कियां भी राह पर हैं. ट्रेन ड्राइवर बनने पर इनमें काफी उत्साह दिख रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन