पिंकी बनीं कोसी की पहली महिला ट्रेन पायलट

सहरसा सदर : कोसी की पहली महिला रेल पायलट बनीं पिंकी ने अपना नाम प्रेरक महिलाओं में शामिल करा लिया है. गया के किसान किशोरी चंद्र की बड़ी बेटी पिंकी ने कोसी की पहली महिला ट्रेन पायलट बनने का गौरव प्राप्त कर राज्य की महिलाओं के लिए मिसाल कायम किया है. चार भाई-बहनों में सबसे […]
सहरसा सदर : कोसी की पहली महिला रेल पायलट बनीं पिंकी ने अपना नाम प्रेरक महिलाओं में शामिल करा लिया है. गया के किसान किशोरी चंद्र की बड़ी बेटी पिंकी ने कोसी की पहली महिला ट्रेन पायलट बनने का गौरव प्राप्त कर राज्य की महिलाओं के लिए मिसाल कायम किया है.
चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी पिंकी 24 दिसंबर को सहरसा में महिला सहायक ट्रेन चालक के रूप में ज्वाइन करने के बाद गुरुवार को स्वतंत्र रूप से 55570 सहरसा-मधेपुरा सवारी गाड़ी को लेकर प्रस्थान किया. मुख्य लोको निरीक्षक अशोक कुमार व लोको पायलट टीके मिश्रा के साथ प्लेटफाॅर्म संख्या एक से लाइन क्लियर मिलने के बाद पायलट सीट पर बैठ कर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे बढ़ाते हुए पिंकी के चेहरे पर ट्रेन चलाने की खुशी स्पष्ट रूप से दिख रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










