जैन सर्किट का नर्मिाण कर लछुआर व जन्मस्थान को किया जायेगा विकसित : नीतीश

जैन सर्किट का निर्माण कर लछुआर व जन्मस्थान को किया जायेगा विकसित : नीतीश2600 साल पुरानी प्रतिमा के किए दर्शन, की पूजा-अर्चनानिरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर की विकास की चर्चाफोटो : ( ) प्रतिनिधि, सिकंदरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा के दर्शन के लिए सिकंदरा […]
जैन सर्किट का निर्माण कर लछुआर व जन्मस्थान को किया जायेगा विकसित : नीतीश2600 साल पुरानी प्रतिमा के किए दर्शन, की पूजा-अर्चनानिरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर की विकास की चर्चाफोटो : ( ) प्रतिनिधि, सिकंदरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा के दर्शन के लिए सिकंदरा प्रखंड के लछुआर पहुंचे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में जैन सर्किट का निर्माण कर उसमें लछुआर व जन्मस्थान को शामिल कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. चारों मंदिर व धर्मशाला का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर के माध्यम से जन्मस्थान होते हुए लछुआर पहुंचे. लछुआर पहुंच कर उन्होंने सर्वप्रथम जैन मंदिर में स्थापित भगवान महावीर के बड़े भाई क्षत्रियकुंड के राजा नंदीवर्द्धन द्वारा निर्मित 2600 साल पुरानी प्रतिमा के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से भगवान महावीर की पूजा अर्चना भी की. पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर परिसर के चारों मंदिर व जैन धर्मशाला का डीजीपी पीके ठाकुर, पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव हरजीत कौर, आइजी बच्चू सिंह मीणा, डीएम डाॅ कौशल किशोर, एसपी जयंतकांत व जैन श्वेतांबर सोसायटी के सदस्यों के साथ निरीक्षण किया. इसके बाद मंदिर परिसर में ही लछुआर व जन्मस्थान के विकास पर चर्चा की. इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी भी मौजूद थे. प्रख्यात तीर्थस्थल है जन्मस्थानबैठक के बाद सीएम ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए लछुआर व जन्मस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही. संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने जन्मस्थान को रमणीक जगह बताते हुए कहा कि यह देश-विदेश में फैले जैन संप्रदाय का प्रख्यात तीर्थस्थल है और पर्यटन के दृष्टिकोण से इसका विकास किया जायेगा. सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था. वहीं प्रखंड मुख्यालय से लछुआड़ जाने वाले रास्तों पर भी जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था पर भागलपुर क्षेत्र के आई बच्चू सिंह मीणा खुद नजर रखे हुए थे. मौके पर पूर्व मंत्री दामोदर रावत, जदयू नेता ई शंभुशरण, जदयू जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, पूर्व प्रखंड प्रमुख सिंधु पासवान, पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










