पूर्व मुख्यमंत्री स्व केबी सहाय का चत्रिांश परिवार ने मनाया जन्मदिन

Published at :31 Dec 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री स्व केबी सहाय का चत्रिांश परिवार ने मनाया जन्मदिन

पूर्व मुख्यमंत्री स्व केबी सहाय का चित्रांश परिवार ने मनाया जन्मदिन सहरसा शहर. कायस्थ युवा महाशक्ति द्वारा स्थानीय चित्रगुप्त कायस्थ टोला में गुरुवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व कृष्णबल्लभ सहाय की 117 वीं जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव […]

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री स्व केबी सहाय का चित्रांश परिवार ने मनाया जन्मदिन सहरसा शहर. कायस्थ युवा महाशक्ति द्वारा स्थानीय चित्रगुप्त कायस्थ टोला में गुरुवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व कृष्णबल्लभ सहाय की 117 वीं जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव चीकू ने की. मंच संचालन राहुल कुमार वर्मा ने किया. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ सतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व सहाय के जीवन पर प्रकाश डाला. महासचिव एके गुड्डू ने कहा कि स्व सहाय चित्रांश परिवार के लिए पे्ररणाश्रोत हैं. उन्होंने कहा कि स्व सहाय के मुख्यमंत्रित्व काल में ही जमींदारी प्रथा समाप्त की गयी. उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी अग्रणी भूमिका निभाई. इस मौके पर समाज के विभिन्न चित्रांश सदस्य देवेन्द्र कुमार मल्लिक, कृष्णमुरारी प्रसाद, अरुण कुमार वर्मा, प्रो अजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार दास, प्रो मुकेश मिलन, राहुल देव, पंकज कुमार वर्मा, राजेश कुमार, संदीप कुमार दास, मनीष कुमार, सुधांशु कुमार, सुभाष कुमार, रवि कुमार ने अपनी भावना प्रकट की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन