दहशत में बीता साल, इस साल मिले खुशियां

Published at :31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
दहशत में बीता साल, इस साल मिले खुशियां

दहशत में बीता साल, इस साल मिले खुशियां हत्या, अपहरण, लूट व दुष्कर्म से रहा चर्चा में प्रतिनिधि, सतरकटैयानये वर्ष के आगमन को लेकर जहां लोग ढ़ेर सारी शुभकामनाओं की उम्मीद संजोये हुए हैं. वही बीते साल प्रखंड क्षेत्र के लोग दहशत में ही जीते रहे. बिहरा थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध से लोगों को […]

विज्ञापन

दहशत में बीता साल, इस साल मिले खुशियां हत्या, अपहरण, लूट व दुष्कर्म से रहा चर्चा में प्रतिनिधि, सतरकटैयानये वर्ष के आगमन को लेकर जहां लोग ढ़ेर सारी शुभकामनाओं की उम्मीद संजोये हुए हैं. वही बीते साल प्रखंड क्षेत्र के लोग दहशत में ही जीते रहे. बिहरा थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध से लोगों को दिन-रात चिंता सताती रही. इस दहशत भरी जीवन से निजात पाने के लोग नये वर्ष के मंगलमय होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. सभी लोग विभिन्न मंदिरों व मस्जिदों में ईश्वर व अल्लाह से नये वर्ष उनके परिवार व क्षेत्रवासियों के लिये खुशियां भरी सौगात लेकर आये, यह प्रार्थना कर रहे हैं. एक -दूसरे को फोन, व्हाट्सएप्प व एसएमएस के माध्यम से शुभकामना देने में जुटे हुए हैं. कई लोग विभिन्न तीर्थ स्थलों एवं दार्शनिक स्थलों पर पिकनिक मनाने के लिये निकल पड़े हैं. लेकिन बीते साल की खौफ मन से दहशत नही निकलने दे पा रहा है.हत्या,डकैती व दुराचार से रहा चर्चितबीता वर्ष बिहरा थाना क्षेत्र हत्या, डकैती एवं दुराचार जैसे मामले को लेकर सुर्खियों में रहा. क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर आम जन काफी चिंतित नजर आये. पुलिस प्रशासन की सक्रिया के कारण कुछ मामलों में सफलता भी मिली. 2015 में बिजलपुर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं इस घटना में मो.अल्लाहउद्धीन व नथुनी मियां की मौत ने आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को तार-तार कर दिया. वहीं रकिया गांव में प्रशांत सिनेमा के मालिक प्रशांत कुमार सिंह के घर हुई डकैती कांड से आम लोगों में खौफ पैदा कर दिया. सतरकटैया के बीच बाजार में दिन दहाड़े गूंगी महिला से दुष्कर्म की घटना ने समाज व मानवता को शर्मसार कर दिया. बाजार में अंडा व्यवसायी के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा खौफ पैदा करने के लिये मारपीट की घटना तथा मनखाही गांव में जगदीश यादव को सोये अवस्था में गोली मार कर जान लेने का प्रयास अपराधियों के मनोबल को बढ़ाने वाला दिया. सतर गांव निवासी भ्रमण शील डीलर के पुत्री का अपहरण एवं उसके आक्रोश में लड़का वालों के घर तोड़-फोड़ एवं लूट-पाट के अलावे कई नाबालिंग लड़कियों का अपहरण, चोरी , छिनतई, रंगदारी,मारपीट आदि घटनाओं को लेकर बिहरा थाना बदनाम रहा है. लेकिन सरकार एवं वरीय पदाधिकारी द्वारा बिहरा थाना को सुविधा सम्पन्न बनाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. ————टीएचआर का हुआ वितरणसतरकटैया. बाल विकास परियोजना के तहत संचालित विभिन्न आंगनबाडी केंन्द्रों पर गुरुवार को टीएचआर का वितरण किया गया. जिसमें कुपोषित, अतिकुपोषित, गर्भवती एवं धात्री माताओं को निर्धारित मात्रा में सुखारन दिया गया. टीएचआर वितरण का निरीक्षण सीडीपीओ राजकुमारी सिंह, महिला पर्यवेक्षिका भारती झा, प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी, अनुष्ठा कुमारी एवं सोनी प्रकाश द्वारा किया गया.——–छोटी नहर की सफाई कराने की मांगसतरकटैया. सतर पंचायत के सहरबा गांव किसानों ने रूपनगरा नहर से सहरबा गांव की तरफ आने वाली छोटी नहर की सफाई कराने की मांग जिला पदाधिकारी से किया है. किसानों ने बताया कि नहर की सफाई नही होने से पानी नही आ पाता है जिसके कारण किसानों को पटवन की सुविधा नही मिलती है. किसान शिवो यादव, धर्मी यादव, मांगेन यादव, शंकर यादव, अर्जुन यादव, राजेंन्द्र यादव, भूपेंद्र यादव, किशोर यादव, मनोज यादव, मालभोगी यादव, बेचन यादव, टुनटुन यादव सहित अन्य ने सफाई कराने की मांग की है.———-रेलवे परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांगसतरकटैया. पंचगछिया रेलवे स्टेशन की दोनों तरफ रेलवे की जमीन का अतिक्रमण कर दुकान बना लेने से आम नागरिकों सहित वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है. कुछ ऐसे भी दुकानदार हैं, जो पक्की ईंट की दुकान बना लिये हैं. वहीं छोटे-छोटे व्यवसायी टिकट घर एवं प्लेटफॉर्म तक को नही छोड़ते है. उस पर भी दुकान सजाकर कमाई करते है. इसके एवज में विभागीय पदाधिकारी को भी मासिक पगार दी जाती है. क्षेत्रवासियों ने ऐसे अवैध दुकान को रेलवे की जमीन से खाली कराने की मांग की है.———चलती है गाड़ी, तो उड़ती है धूलसतरकटैया. बाजार से बिहरा पंचगछिया की ओर जानेवाली सड़क पर धूल की मोटी परत के कारण जब वाहन चलती है तो इस कदर धूल उड़ती है कि आम जनों का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है. ऐसे बालू कण से बने धूल का फेफड़े में जाने से कई तरह की बीमारी होने की संभावना बनी रहती है. जिसमें खासकर एलर्जी, दम्मा, टीबी, खांसी आदि प्रमुख है. यह धूल सड़क किनारे संचालित हो रहे कई चिमनी भट्ठों के कारण उड़ती है. चिमनी पर मिटटी ढ़ुलाई करने करने वाले ट्रेक्टर से यह धूल जमा होती है. लेकिन आम जनों की समस्या से अवगत रहते हुए भी विभागीय पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई नही की जाती है.——–पक्का नाला का निर्माण कराने की मांगसतरकटैया. सतरकटैया व खादिपुर बाजार के व्यवसायियों ने मंत्री डॉअब्दुल गफूर एवं जिला प्रशासन से बाजार में पक्की नाला का निर्माण कराने की मांग की है. व्यवसायियों ने बताया कि वर्षा के मौसम में बाजार में कीचड़ एवं पानी जमा रहता है. जल निकासी की व्यवस्था नही रहने के कारण दुकानदारों एवं आम लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है. व्यवसायी विधानचन्द्र राय, बालेश्वर यादव, गंगेश यादव, अजय साह, राजू गुप्ता, शिवो चौधरी, अमीन साहब, प्रमोद यादव, शत्रुघ्न चौधरी, सीताराम चौधरी, विनोद यादव, चन्द्रमाधव यादव सहित कई ने पक्की नाला निर्माण कराने की मांग की है.——-संकीर्तन में प्रभु रहते हैं विराजमान : संतश्री सहरसा शहर. परम पूज्य त्रिकालदर्शी संतश्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के जिले के भरौली आगमन पर ग्रामीणों सहित हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा उनका फूलमाला अर्पण कर भव्य स्वागत किया. श्रद्धालु देवराहा बाबा की जय, जय श्रीराम आदि गगनभेदी नारे लगा रहे थे. मालूम हो कि भरौली के कन्हैया प्रसाद सिंह के यहां संतश्री के आगमन पर अष्ट्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संतश्री ने कहा कि प्रभु के नाम का उच्चारण जहां होता है वहां प्रभु अपने भक्त हनुमान के साथ सूक्ष्म रूप से विराजमान हो जाते हैं. एक बार नारद जी ने प्रभु से पूछा आप कहां रहते हैं तो प्रभु ने कहा जहां मेरे नाम का संकीर्तन होता है मैं वहां रहता हूं. उन्होंने कहा कि जहां भगवान नाम का गुणगान होता है वहां सुख-संपदा भक्त के न चाहने पर भी आ जाती है. संतश्री का दो दिवसीय कार्यक्रम भरौली में श्री सिंह यहां हैं. जहां खगडि़या, मधेपुरा, आरा, बक्सर, आलमनगर, पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर से हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंच रहे हैं. सारे श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा की व्यवस्था भी कन्हैया सिंह द्वारा की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रकांत सिंह, टूटू सिंह, श्री अन्नू, वीरेन्द्र सिंह, सन्नी सिंह, छोटू सिंह, श्री अनिल, अमरेंद्र सिंह, मृत्युंतजय सिंह, अन्नू भगत, चंदन सिंह सहित श्रद्धालु लगे हैं. ———–नामजद अभियुक्त गिरफ्तार सोनवर्षा राज. स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह विराटपुर ग्राम कचहरी के सरपंच पति चंदेश्वरी रजक को जान मारने के प्रयास में बेरहमी से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने के मामले के नामजद अभियुक्त विजय यादव को गाजीपैता गांव से गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत सोनवर्षा के थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह ने कहा कि गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत सोनवर्षा थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह ने कहा कि गिरफ्तार विजय यादव साहपुर के नवटोलिया गांव में तीन भैंस की चोरी के मामले का भी नामजद अभियुक्त है. जिसे स्थानीय पुलिस बेसब्री से तलाश रही थी. गिरफ्तार विजय यादव को गुरुवार को जिला न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है. ———

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन