फुक्टो की गठित कार्यकारिणी को दी बधाई

Published at :31 Dec 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
फुक्टो की गठित कार्यकारिणी को दी बधाई

फुक्टो की गठित कार्यकारिणी को दी बधाई सहरसा मुख्यालय. बीएन मंडल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ देवनारायण साह ने फुक्टो के चयनित कार्यकारिणी को बधाई दी है. डॉ साह ने बताया कि 18 से 20 दिसंबर तक गुजरात के अंबे में चले अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ. जिसमें कोलकाता के प्रो केशव […]

विज्ञापन

फुक्टो की गठित कार्यकारिणी को दी बधाई सहरसा मुख्यालय. बीएन मंडल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ देवनारायण साह ने फुक्टो के चयनित कार्यकारिणी को बधाई दी है. डॉ साह ने बताया कि 18 से 20 दिसंबर तक गुजरात के अंबे में चले अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ. जिसमें कोलकाता के प्रो केशव भट्टाचार्य अध्यक्ष, मगध विवि, बिहार के महासचिव प्रो अरुण कुमार महासचिव, भोपाल, मध्यप्रदेश के प्रो डी कुमार कोषाध्यक्ष सहित पांच राष्ट्रीय सचिव, नौ उपाध्यक्ष व आठ जोनल सचिव चुने गये. जोन-टू से सर्वनारायण सिंह राम कुमर सिंह महाविद्यालय के डॉ अशोक कुमार सिंह सचिव पद पर चुने गए हैं. शिक्षक संघ उपाध्यक्ष ने नवगठित कार्यकारिणी से शिक्षकों के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताते शुभकामनाएं दी है. —-गौरी शंकर बने प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षसहरसा शहर. जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो विद्यानंद मिश्र ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में गौरी शंकर सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है. श्री मिश्र ने संगठन को मजबूत बनाने में श्री सिंह द्वारा निष्ठा से कार्य करने की आशा जतायी है. इनके मनोनयन पर हर्ष जताने वालों में प्रदेश सचिव रामसागर पांडेय, उपाध्यक्ष नइम उद्दीन, डॉ मोइजउद्दीन, रमेंद्र प्रताप बब्बू, गुणेश्वर सिंह, गंगानाथ राय, बद्री प्रसाद यादव, कुमोद कुमार सिंह, नरेशचंद्र अकेला, अवधेश सिंह, शोभाकांत झा, ग्यासुद्दीन खां, देवनारायण चौधरी, सत्यनारायण यादव आदि शामिल हैं. —-बीआरसी कार्यालय में लगा रहता है तालासत्तर कटैया. प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए मध्य विद्यालय बिजलपुर परिसर में संचालित किये जा रहे बीआरसी भवन में ताला लगा रहता है. सोमवार को इस बीआरसी भवन में 12 बजे तक ताला लगा हुआ था. बीआरसी भवन में लटकते हुए ताले क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती नजर आती है.नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर पतरघट. पस्तपार पंचायत स्थित लहौना मदरसा में गुरुवार को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 400 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच हुई. जामिया इस्लामिया मदरसा मोहसिनुल उमुल लहौना परिसर में मो मरगुब उर्फ मुकेश के सौजन्य से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने रोगियों को आंखों की सुरक्षा, नियमित जांच कराने आयरनयुक्त नहीं पीने तथा धूम्रपान, गुटखा, खैनी खाने से मना किया. नियमित स्वास्थ्य जांच कराने को सलाह दिया. मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, दंत चिकित्सक डॉ संतोष कुमार व जेलरल फिजिसियन डॉ ओमनारायण प्रसाद यादव उपस्थित थे. जबकि मो आलम, मो अकीम, मो अनिसुल हक, मो फैसल, मो मेराज, मो मुन्ना, मो कियाम सहित कई लोग उपस्थित थे. इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी चंदन, अशोक, नाज फरीकी, राकेश, राजेश आदि मौजूद थे. बैजनाथपुर चौक पर जाम से नहीं मिल रही मुक्ति बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर चौक पर जाम की समस्याओं से मुक्ति नहीं मिल पा रही है. बैजनाथपुर चौक पर जाम की चपेट में इस कदर फंसा है कि आने जाने वाले कौन इसकी जद में आ जाये इसकी आशंका बनी रहती है. आज तक इसका हल नहीं निकाला जा सका है. प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. मोटर साइकिल का पड़ाव, ऑटो रिक्शा, सड़क पर गुदड़ी बाजार व अन्य तरह की दुकानें लगी रहती है. ऑटो चालकों की ऐसी मनमानी कि जहां मन में आया गाड़ी खड़ी कर दी. कई बार ऐसा भी होता है कि ट्रक पीछे खड़ी है और ऑटो लगाकर चालक गायब हो जाते हैं. वाहनों के लंबी कतार की समस्या लोगों के जी का जंजाल बन जाता है. अगर इस समस्या का निदान शीघ्र नहीं किया जाता है तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. —-सुरमाहा से फरार प्रेमी गिरफ्तार पतरघट. किसनपुर पंचायत के सुरमाहा बस्ती से गत आठ माह पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल को पतरघट ओपी अध्यक्ष ने गुरुवार को पतरघट बाजार से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ओपी अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि सुरमाहा बजरंगी टोला निवासी आलोक कुमार ने मई में पड़ोसी की एक लड़की को बहला-फुसलाकर कहीं चला गया था. इस बाबत लड़की के पिता ने आलोक पर लड़की के अपहरण कर शादी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था. सौर बाजार थाना कांड संख्या-140 वर्ष 2015 दर्ज कराया गया था. गिरफ्तार आलोक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. लड़की का मेडिकल जांच करवाकर 164 का बयान न्यायालय में कराने के बाद कार्रवाई की जायेगी. दोनों प्रेमी युगल ने स्वेच्छा से शादी करने की बात स्वीकार किया है. ——पदमपुर में फैला चेचक सत्तर कटैया. बिजलपुर पंचायत के पदमपुर गांव में कई बच्चे व महिलाएं चेचक फैलने से आक्रांत हो गये हैं. जानकारी के अनुसार दिवाकर कुमार, अनिश कुमार, प्रिंस कुमार, कुंदन कुमार, रंजन कुमार व सीता देवी आदि को चेचक हो गया है. इस गांव के ग्रामीणों ने सिविल सर्जन से चेचक प्रभावित का उपचार कराने तथा रोकथाम के उपाय करने की मांग की है. —–प्रशिक्षु डीएसपी ने किया निरीक्षण सत्तर कटैया. प्रशिक्षु डीएसपी पोलस्त कुमार ने बिहरा थानाध्यक्ष मो सरवर आलम के साथ बिजलपुर हत्याकांड व रकिया डकैती कांड का अनुसंधान करने स्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिजनों व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. —-विदाई समारोह का आयोजन बलवाहाट. सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय खजुरी के प्रधानाध्यापक सुदर्शन राय अपने पद से सेवानिवृत्त हो गये. सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी शिक्षकों सहित क्षेत्र के लोगों ने उनको विदाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन