मत्स्य कार्यालय में हजारों की चोरी

मत्स्य कार्यालय में हजारों की चोरी मोटर, हीटर सहित अन्य सामानों की हुई चोरी प्रतिनिधि, सहरसा शहरसदर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के निकट मत्स्य विभाग कार्यालय को चोरों ने सोमवार की रात निशाना बनाया. हजारों रुपये मूल्य के वाटर मोटर सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली. मत्स्य निदेशक कोसी प्रक्षेत्र पवन कुमार पासवान […]
मत्स्य कार्यालय में हजारों की चोरी मोटर, हीटर सहित अन्य सामानों की हुई चोरी प्रतिनिधि, सहरसा शहरसदर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के निकट मत्स्य विभाग कार्यालय को चोरों ने सोमवार की रात निशाना बनाया. हजारों रुपये मूल्य के वाटर मोटर सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली. मत्स्य निदेशक कोसी प्रक्षेत्र पवन कुमार पासवान ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि चोरों ने कार्यालय के मुख्य दरवाजे में लगे दो तालों को तोड़ते हुए कार्यालय में प्रवेश किया. वाटर मोटर, रूम हीटर, सभी सीएफएल लाइट, चेयर पर लगे तौलिये की चोरी कर ली. गोदरेज को तोड़कर सभी कागजातों को यत्र-तत्र बिखेर दिया. मंगलवार की सुबह जब चतुर्थवर्गीय कर्मी उपेन्द्र प्रसाद यादव सफाई करने कार्यालय पहुंचे तो टूटे ताले को देखकर तत्काल इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वे कार्यालय पहुंचे. जहां फौरी तौर पर सामनों पर निगाह डाला गया तो ये सारे सामान नहीं मिले जबकि रूम हीटर का खाली डब्बा परिसर के बाहर झाड़ी में पाया गया. उन्होंने बताया कि इसकी लिखित जानकारी सदर थाना को दे दी गयी है. वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी इकबाल हुसैन ने बताया कि कार्यालय परिसर की घेराबंदी नहीं रहने के कारण अक्सर परिसर के ईद-गिर्द असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. परिसर के कुछ भागों का दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण भी कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि परिसर की घेराबंदी को लेकर विभाग को लिख गया है. लेकिन फंड के अभाव में घेराबंदी नहीं हो पायी है. फोटो-चोरी 9- चोरी के बाद जानकारी देते विभाग के कर्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










