बबलू हत्याकांड: भय के साये में जी रहे हैं ग्रामीण

Published at :29 Dec 2015 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बबलू हत्याकांड: भय के साये में जी रहे हैं ग्रामीण

बबलू हत्याकांड: भय के साये में जी रहे हैं ग्रामीण प्रभात फॉलोअप19 दिसंबर को आईटीबीपी जवान बबलू की हुई थी हत्यामुख्य आरोपी मुखिया रुपेश खां की नहीं हुई गिरफ्तारीप्रतिनिधि, सहरसा नगरपड़री पंचायत निवासी आईटीबीपी जवान बबलू खां की हत्या बीते 19 दिसंबर को अपराधियों ने कर दी थी. हत्या के बाद मृतक की विधवा मनीषा […]

विज्ञापन

बबलू हत्याकांड: भय के साये में जी रहे हैं ग्रामीण प्रभात फॉलोअप19 दिसंबर को आईटीबीपी जवान बबलू की हुई थी हत्यामुख्य आरोपी मुखिया रुपेश खां की नहीं हुई गिरफ्तारीप्रतिनिधि, सहरसा नगरपड़री पंचायत निवासी आईटीबीपी जवान बबलू खां की हत्या बीते 19 दिसंबर को अपराधियों ने कर दी थी. हत्या के बाद मृतक की विधवा मनीषा देवी ने बनगांव थाना में पंचायत के मुखिया रुपेश खां सहित सात लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना को लगभग 12 दिन बीतने को है, इसके बावजूद मुख्य आरोपी मुखिया अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है. ज्ञात हो कि कानून की पकड़ से बाहर हत्यारोपी मुखिया की गिरफ्तारी नहीं होने से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है. स्थानीय लोग पूर्व में भी मुखिया की दबंगई का शिकार हो चुके है. जल्द होगी कुर्की-जब्ती मुखिया रुपेश खां की गिरफ्तारी को लेकर सहरसा पुलिस द्वारा विशेष टीम भी गठित की गयी है. इसके बावजूद सफलता नहीं मिलने पर कानूनी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गयी है. ज्ञात हो कि बनगांव थाना कोर्ट में मुखिया के विरूद्ध कुर्की-जब्ती वारंट लेने के लिए प्रार्थना कर चुकी है. अनमुति प्राप्त होते ही पुलिस पड़री स्थित मुखिया के घर की तरफ कुच कर जायेगी. ज्ञात हो कि सार्वजनिक अवकाश की वजह से कोर्ट की प्रक्रिया में देरी हुई है. गांव में पुलिस ओपी की जरुरतमुख्य मार्ग के किनारे बसे पड़री गांव सहित चैनपुर व आसपास के इलाके में कोई वारदात या दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों की निर्भरता बनगांव पुलिस पर निर्भर रहती है. जबकि सड़क समीप होने की वजह से हादसें होते रहते है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पड़री में ओपी स्थापित होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिल सकती है. लोग बताते हैं कि थाना दूर होने की वजह से क्षेत्र की महिलाएं बनगांव तक नहीं पहुंच पाती हैं. जबकि दशकों पूर्व क्षेत्र में बनगांव थाना की स्थापना की गयी थी. फिलवक्त क्षेत्र की आबादी काफी बढ़ चुकी है. फोटो- रुपेश 1- मुखिया रुपेश खां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन