फसल नुकसान कर रहे जंगली सूअर को मारा

Published at :28 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
फसल नुकसान कर रहे जंगली सूअर को मारा

फसल नुकसान कर रहे जंगली सूअर को मारा नवहट्टा . नवहट्टा पूर्वी पंचायत के रामनगर भरना में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगली सूअर को घेर कर मार डाला. मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से जंगली सूअर ने कासिमपुर पंचायत के ढ़ोलमन, पुरुषोत्तमपुर सहित तटबंध के अंदर के गांव में फसल को नुकसान पहुंचा रहा […]

विज्ञापन

फसल नुकसान कर रहे जंगली सूअर को मारा नवहट्टा . नवहट्टा पूर्वी पंचायत के रामनगर भरना में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगली सूअर को घेर कर मार डाला. मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से जंगली सूअर ने कासिमपुर पंचायत के ढ़ोलमन, पुरुषोत्तमपुर सहित तटबंध के अंदर के गांव में फसल को नुकसान पहुंचा रहा था. साथ ही कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें जख्मी भी कर दिया था, जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा में किया गया. पूर्व में भी हुई है घटना : ज्ञात हो कि वर्ष के अंत में कई वर्षों से कभी चीता तो कभी जंगली सूअर, हिरण नेपाल से कोसी नदी के रास्ते नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र में आकर उत्पात मचाता है. तीन वर्ष पूर्व मुरादपुर गांव में एक जनवरी को चीता ने शौच कर रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया. बाद में ग्रामीणों ने चीता को भी मार डाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन