प्रसद्धि है कात्यायनी मंदिर, लेकिन नहीं बनी सड़क

सिमरी : नगर अनुमंडल अंतर्गत प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर आज भी जीणार्ेधार की राह देख रहा है़ महारस गांव के समीप स्थापित शक्ति पीठ मां कात्यायनी धमारा घाट स्थित मां कात्यायनी मंदिर की ही तरह काफी प्रसिद्ध है. धमारा घाट जैसे पिछड़े इलाके मे तो मंदिर का विकास हो गया. या विकास लगातार जारी है. […]
सिमरी : नगर अनुमंडल अंतर्गत प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर आज भी जीणार्ेधार की राह देख रहा है़ महारस गांव के समीप स्थापित शक्ति पीठ मां कात्यायनी धमारा घाट स्थित मां कात्यायनी मंदिर की ही तरह काफी प्रसिद्ध है. धमारा घाट जैसे पिछड़े इलाके मे तो मंदिर का विकास हो गया. या विकास लगातार जारी है. लेकिन महारस के कात्यानी मंदिर के जीणोद्धार की बात तो दूर, आज तक सड़क भी इस मंदिर को नसीब नही हो पाया है.
जबकि यहां पूजा करने आने वालों की संख्या रोज सैकड़ों में होती है. नये साल व विशिष्ट त्योहार के मौके पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है. पौराणिक कथा है जुड़ीमहारस स्थित मां कात्यायनी मंदिर के सम्बन्ध मे मान्यता है कि यहां मां कात्यायनी का पूरा शरीर है.
जबकि धमारा घाट मे सिर्फ हाथ है़ बताया जाता है कि मां कात्यायनी की सात बेटी थी़ एक राक्षस उनकी बेटी से शादी करना चाहता था़ तंग आकर मां कात्यानी ने राक्षस से शर्त रखी की तुम आज रात आस-पास कई पोखर खोद दोगे.
तब शादी करा देंगे़ राक्षस ने शर्तानुसार महारस गांव के चारो तरफ कई तालाब खोद दिया़ परन्तु शर्त के मुताबिक शादी ना कर मां कात्यायनी ने मुर्गा का रूप धारण कर सुबह होने का एहसास कराया़ ताकि, राक्षस को सुबह होने का अंदेशा हो़ इस गुस्से मे राक्षस ने मां कात्यानी से युद्ध कर एक हाथ काट लिया, जो धमारा मे गिरा़ बाकी शरीर महारस मे उस स्थल पर गिरा, जहां आज मंदिर है.
होते रहते हैं हादसेग्रामीण कुमोद सिंह आनंद बताते हैं कि मां कात्यायनी मंदिर की विकास पर कभी ना तो सरकार और ना ही जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया़ जिस वजह से अब तक मंदिर तक जाने की सड़क ही बन पायी़ जानकारी मुताबिक 2011 मे लक्षमिनिया से मुरली चौक भाया मां कात्यानी मंदिर होकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का टेंडर हुआ था़
वर्ष 2013 मे कंपनी ने कार्य आरम्भ किया़ काम के नाम पर कम्पनी ने मिट्टी गिरा जो काम छोड़ा, उसके बाद दो वर्ष बीत गये. कुछ काम नही हो पाया़ अब वर्तमान स्थिति मे सड़क पर दस-दस फीट का गड्ढा है तो हादसे को हमेशा निमंत्रण देता रहता है़फोटो- मंदिर 24- महारस का प्रसिद्ध कात्यायनी मंदिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










