ओवरब्रिज: विधायक जी, सफलता करीब है

ओवरब्रिज: विधायक जी, सफलता करीब है प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगर बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रभात खबर द्वारा चलायी गयी मुहिम की वजह से ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता लगातार अपने कार्यारंभ की तरफ बढ़ रहा है. नतीजतन केंद्र सरकार व रेलवे ने हरी झंडी भी दे दी है. […]
ओवरब्रिज: विधायक जी, सफलता करीब है प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगर बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रभात खबर द्वारा चलायी गयी मुहिम की वजह से ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता लगातार अपने कार्यारंभ की तरफ बढ़ रहा है. नतीजतन केंद्र सरकार व रेलवे ने हरी झंडी भी दे दी है. इधर, कार्य शुरू होने को लेकर राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाली राज्यांश पर क्षेत्र के लोगों की निगाहें टिकी हुई है. स्थानीय लोग सड़क जाम की समस्या से त्रस्त हो चुके है. इसके बावजूद दशकों बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना लोगों को खटकने लगा है. स्थानीय लोग बताते हैं कि सांसद व विधायक की तत्परता से पुल का शीघ्र निर्माण संभव है. उन्हें शीघ्र ही सड़क जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पहल करनी चाहिए. लोग बताते हैं कि सड़क जाम की वजह से व्यवसाय प्रभावित हुआ है, लोग लग्जरी गाड़िया होने के बावजूद बाइक व रिक्शे की सवारी करने को बाध्य है. लोग बताते हैं कि सांसद व विधायक ने चुनावी जनसंपर्क में ओवरब्रिज निर्माण कार्य को अंजाम तक पहुंचाने का वादा किया था. उन्हें अपने वादों को पूरा करने के लिए आगे आना होगा. —महाजाम से त्रस्त है जनता अरविंद सिंह कहते है कि शहर के बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण होने से शहर की सुंदरता बढ़ जायेगी, जबकि कुछ लोगों द्वारा निजी हित में इसे बाजार के विकास के लिए बाधक बता अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है. रजनी साह ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण पूर्ण होने से ट्रैफिक का दबाव सड़कों से कम हो जायेगा. इसके अलावा बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को भी परेशानी नहीं होगी. —सुनिए सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से बीते चार वर्षों में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है, जिसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरूरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करे. फोन व व्हाट्सएप: 94318-07274 फोटो – जाम 20 – यह तस्वीर दोपहर एक बजे गंगजला रोड की है, जिसे हमारे पाठक व जाम में फंसे नंदकिशोर नंदू ने भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










