ओवरब्रिज: जल्दी निकल, कहीं देर न हो जाये

ओवरब्रिज: जल्दी निकल, कहीं देर न हो जाये प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगरघरों में रहने वाले लोग या रोजाना सड़कों पर निकलने वाले कामकाजी लोग सभी बंगाली बाजार में लगने वाले सड़क जाम की हकीकत से रूबरू हो चुके हैं. 18 वर्षों से लोगों को बंगाली बाजार में ओवरब्रिज बनने का […]
ओवरब्रिज: जल्दी निकल, कहीं देर न हो जाये प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगरघरों में रहने वाले लोग या रोजाना सड़कों पर निकलने वाले कामकाजी लोग सभी बंगाली बाजार में लगने वाले सड़क जाम की हकीकत से रूबरू हो चुके हैं. 18 वर्षों से लोगों को बंगाली बाजार में ओवरब्रिज बनने का इंतजार है. लेकिन स्वीकृति व शिलान्यास के ड्रामे में जनता की समस्या को प्रत्येक बार दबा दिया जाता है. सड़क जाम की स्थिति इस कदर लोगों के जेहन में हावी हो चुकी है कि अब घरों से निकलते हुए लोग जल्दबाजी के चक्कर में जरूरी काम छोड़ निकल जाते हैं. बेटा जल्दी निकल ट्रेन छूट जायेगी…अभी तक यहीं हो, क्लास मिस हो जायेगी…देख रेलवे स्टेशन होकर जाना बाजार में जाम मिलेगा… इस प्रकार के वार्तालाप कमोबेश सुबह के समय आपको सभी घरों में सुनने को मिल जायेगा. परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके समाधान को जिम्मेवार लोग आगे नहीं बढ़ रहे हैं. महाजाम से त्रस्त है जनता सिमरी बख्तियारपुर के संतोष कहते है कि बंगाली बाजार में ओवरब्रिज के बिना सड़क जाम से निजात नहीं मिलेगी. सौरबाजार के देवेश कहते हैं कि जनप्रतिनिधियों को सजगता दिखानी होगी. नवहट्टा के विरेंद्र कहते है कि सड़क जाम से परेशानी होती है, समस्या लगातार बढ़ रही है. सभी जगहों पर वाहनों की संख्या बढ़ी है. स्मृति कहती है कि सड़क जाम से मुक्ति के लिए बंगाली बाजार में रेल ओवरब्रिज जरूरी है. कुंदन ने कहा कि शहर के सभी सड़कों पर जाम लगने की वजह से जनजीवन प्रभावित होता है. इसके समाधान के लिए ओवरब्रिज चाहिए. सुनिए सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से बीते चार वर्षों में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है. जिसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरूरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करे. फोन व व्हाट्सएप: 94318-07274 फोटो- जाम 7- यह तस्वीर दोपहर बारह बजे बंगाली बाजार की है जिसे हमारे पाठक व जाम में फंसे राजा ने भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










