ओवरब्रिज: व्यवधान नहीं, अपनाये सकारात्मक रवैया

Published at :19 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरब्रिज: व्यवधान नहीं, अपनाये सकारात्मक रवैया

ओवरब्रिज: व्यवधान नहीं, अपनाये सकारात्मक रवैया प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याण सहरसा नगर : शहर के बंगाली बाजार में ओवरब्रिज की मांग को लेकर स्थानीय जनता लगातार मांग करती रही है. पूर्व के समय सड़कों पर लगने वाला जाम अब महाजाम में परिणत हो चुका है. हालांकि बाद के समय में कई बार […]

विज्ञापन

ओवरब्रिज: व्यवधान नहीं, अपनाये सकारात्मक रवैया प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याण

सहरसा नगर : शहर के बंगाली बाजार में ओवरब्रिज की मांग को लेकर स्थानीय जनता लगातार मांग करती रही है. पूर्व के समय सड़कों पर लगने वाला जाम अब महाजाम में परिणत हो चुका है. हालांकि बाद के समय में कई बार ओवरब्रिज की मांग करने के बाद रेलवे व जनप्रतिनिधियों ने दिलचस्पी भी दिखायी.

तीन-तीन बार ओवर ब्रिज का शिलान्यास भी कर दिया गया. इसके बावजूद काम को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका. ज्ञात हो कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से लेकर राज्य व रेलवे स्तर तक सभी कवायद पूर्ण हो चुकी है, लेकिन मामला अभी भी बजट को लेकर फंसा हुआ है.

प्रावधान के अनुसार राज्य व केंद्र के आपसी साझेदारी से पुल का निर्माण कार्य होना है. अभी तक राज्य सरकार की तरफ से राज्यांश देने के मामले में साफ तस्वीर लोगों के सामने नहीं रखी गयी है. दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर लोगों की जेहन से जुड़े ओवरब्रिज के मुद्दे को विभिन्न माध्यमों से व्यवधान पहुंचाने की कोशिश भी कुछ लोग कर रहे है.

जाम से त्रस्त है जनता शंकर कुमार कहते हैं कि बंगाली बाजार में ओवर ब्रिज का बनना आवश्यक है, केंद्र या राज्य जिनसे संभव हो निर्माण कराये. सुदीप कहते हैं कि जनप्रतिनिधियों को भी सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए. शिवम कहते हैं कि सड़क जाम से परेशान हूं, पुल का निर्माण शुरू हो.

राजेश कहते हैं कि ओवरब्रिज शहर से लेकर गांव तक की मांग है. परवेज कहते हैं कि सांसद व विधायक को परिश्रम करनी होगी. कुंदन कहते है कि विकास ओवर ब्रिज के बिना संभव नहीं है. सुनिए सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से बीते चार वर्षों में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है.

जिसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरूरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन