पुल क्षतग्रिस्त, दो घायल

पुल क्षतिग्रस्त, दो घायल ईंट लदे ट्रैक्टर के गुजरने के दौरान हुआ हादसाप्रतिनिधि, पतरघटक्षेत्र के जम्हरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार में गुरुवार की देर शाम एक ईंट लदे ट्रैक्टर के पुल पार करने के दौरान पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन पुल की रेलिंग पर बैठ कर बात कर […]
पुल क्षतिग्रस्त, दो घायल ईंट लदे ट्रैक्टर के गुजरने के दौरान हुआ हादसाप्रतिनिधि, पतरघटक्षेत्र के जम्हरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार में गुरुवार की देर शाम एक ईंट लदे ट्रैक्टर के पुल पार करने के दौरान पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन पुल की रेलिंग पर बैठ कर बात कर रहे ग्रामीण मो रईस (28) व मो रिजवान (18) ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायल को ट्रैक्टर से खींच कर निकाला. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना की सूचना पाकर पतरघट ओपी से सअनि अमर सिंह मौके पर पहुंचे. वहीं पुल टूटने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है. स्थानीय वार्ड सदस्य मो नसीर, ग्रामीण मो नजीर, मो जुबरूल, मो सईद सहित कई ने आक्रोशित होकर बताया कि जम्हरा पंचायत की पूर्व मुखिया के कार्यकाल में यह पुल 2008 में चार लाख की लागत से मनरेगा योजना के तहत बना था. घटिया निर्माण के कारण यह हादसा हुआ. वहीं बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि पूरे घटना की जांच होगी व दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. फोटो-पुल 22- टूटे पुल के पास जमा होकर विरोध व्यक्त करते ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










