सेवानिवृत्त फौजी सहित तीन की बाइक चोरी

Published at :19 Dec 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त फौजी सहित तीन की बाइक चोरी

सेवानिवृत्त फौजी सहित तीन की बाइक चोरी सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में लगातार गिरोह के द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. शुक्रवार की शाम बाइक चोर ने सेवानिवृत्त फौजी मीर टोला निवासी मोइजुल हक की बाइक चोरी हो […]

विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी सहित तीन की बाइक चोरी

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में लगातार गिरोह के द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. शुक्रवार की शाम बाइक चोर ने सेवानिवृत्त फौजी मीर टोला निवासी मोइजुल हक की बाइक चोरी हो गयी. पीड़ित ने बताया कि वह रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित मेसर्स फौजी सीमेंट को बंद कर घर आया.

घर के आगे बाइक खड़ी कर अंदर गया. कुछ देर बाद आने पर बाइक गायब थी. पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी लिखित रूप में सदर थाना को दे दी गयी है. वहीं दूसरी घटना हकपाड़ा की है.

चोरों ने घर में लगी दो बाइक की चोरी कर ली. खगड़िया जिले के कैंजरी बेलदौर निवासी श्याम कुमार ने बताया कि वह अपने बहनोई हकपाड़ा निवासी सुनील कुमार के घर आया था. रात में पोर्टिको में बाइक खड़ी कर सो गया. सुबह नींद टूटने पर देखा कि मेरा व बहनोई का बाइक गायब था. पीड़ित ने बताया कि मामले की सूचना लिखित रूप में सदर थाना को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन