अंतर विवि प्रतियोगिता में भाग लेगी बीएनएमयू की 36 सदस्यीय टीम

अंतर विवि प्रतियोगिता में भाग लेगी बीएनएमयू की 36 सदस्यीय टीम प्रतिनिधि, मधेपुरा.16 दिसंबर से तिलका मांझी विवि भागलपुर में शुरू हो अंतर विवि शतरंज एवं खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीएनएमयू से 20 सदस्यीय टीम जायेगी. वहीं एल एन मिथिला विवि दरभंगा में 16 दिसंबर से शुरू हो रहे अंतर विवि […]
अंतर विवि प्रतियोगिता में भाग लेगी बीएनएमयू की 36 सदस्यीय टीम प्रतिनिधि, मधेपुरा.16 दिसंबर से तिलका मांझी विवि भागलपुर में शुरू हो अंतर विवि शतरंज एवं खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीएनएमयू से 20 सदस्यीय टीम जायेगी. वहीं एल एन मिथिला विवि दरभंगा में 16 दिसंबर से शुरू हो रहे अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएनएमयू की 16 सदस्यीय टीम भाग लेगी. इस आशय की जानकारी देते हुए विवि के क्रीड़ा पदाधिकारी डा शैलेंद्र कुमार ने कहा कि शतरंज व खो खो टीम पीटीआई रेवती रमण झा एवं कमलनाथ ठाकुर के नेतृत्व में भागलपुर जा रही है. वहीं पीटीआई मोती सिंह के अगुवाई में क्रिकेट टीम विवि से रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










